Jhansi Thar accident news: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के रिटायर्ड सहायक कुलसचिव मनीराम वर्मा की थार कार की टक्कर से मौत हो गई. यह घटना यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में परीक्षा भवन के पास हुई, जहां वे स्कूटी से जा रहे थे.
करीब 70 वर्षीय मनीराम वर्मा को टक्कर इतनी जोरदार लगी कि उन्हें गंभीर चोटें आईं. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मृतक के बेटे गिरीश ने बताया कि उनके पिता घर से स्कूटी लेकर निकले थे, तभी यह हादसा हुआ. उनका आरोप है कि घटना के समय थार कार में 4-5 लोग पुलिस की वर्दी में थे. हादसे के बाद सभी लोग कार छोड़कर मौके से फरार हो गए. जब तक परिवार मौके पर पहुंचा, तब तक उनके पिता को अस्पताल ले जाया जा चुका था.
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कार स्कूटी के ऊपर चढ़ी हुई थी और सड़क पर घिसटने के निशान भी दिख रहे थे. एक रिश्तेदार ने बताया कि वह परीक्षा देने जा रहे थे, तभी उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति और स्कूटी को कार के नीचे दबा देखा. बाद में पता चला कि वह उनके परिचित ही थे.
ये भी पढ़ें: प्यार, पैसा और फिर फांसी: मुजफ्फरनगर में फंदे पर झूला प्रेमी, सुसाइड नोट ने खोले सारे राज
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थार कार को भी जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के समय कार में मौजूद लोग कौन थे और वे वहां से क्यों भागे.
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और प्रशासन इस मामले में हर संभव सहयोग करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…