Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

प्यार, पैसा और फिर फांसी: मुजफ्फरनगर में फंदे पर झूला प्रेमी, सुसाइड नोट ने खोले सारे राज

मुजफ्फरनगर के तितावी में 27 वर्षीय आयुष ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां द्वारा किए जा रहे कथित टॉर्चर और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले लिखे नोट में आयुष ने अपनी आपबीती बताते हुए आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की है.

Muzaffarnagar Youth Ayush Suicide Alleged Torture by Girlfriend and Her Mother

Muzaffarnagar Suicide: नीरज/मुजफ्फरनगर:  उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में मिले धोखे और ब्लैकमेलिंग ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया. तितावी थाना क्षेत्र के गढ़ी देशराज गांव में 27 वर्षीय युवक आयुष ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां के कथित टॉर्चर से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौत को गले लगाने से पहले आयुष ने एक भावुक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा दिलाने की अंतिम गुहार लगाई है.

प्रेम जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल

आयुष ने अपनी प्रेमिका अंशिका भारद्वाज और उसकी मां बबीता भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट के मुताबिक, अंशिका उसे पिछले कई सालों से प्रेम जाल में फंसाकर आर्थिक रूप से लूट रही थी. आरोप है कि इस पूरी साजिश में अंशिका की मां भी बराबर की हिस्सेदार थी. दोनों मिलकर आयुष को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और उसकी कुछ निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसों की उगाई कर रहे थे. इसी बदनामी और टॉर्चर के डर से हारकर आयुष ने मौत को गले लगा लिया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आयुष की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया. 27 साल के जवान बेटे को खोने का गम परिवार के लिए असहनीय है. सूचना मिलते ही थाना तितावी पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने आयुष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

फिलहाल, पुलिस को वो सुसाइड नोट मिल गया है, जिसमें आयुष ने अपनी आपबीती लिखी है. पुलिस अब इस नोट और परिवार की तहरीर को आधार बनाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.

दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि गढ़ी देशराज गांव में एक नवयुवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है. मृतक की पहचान 27 वर्षीय आयुष के रूप में हुई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं और जो सुसाइड नोट उपलब्ध कराया गया है, उसकी गहनता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़े: स्कूल में मर्डर और कैमरे ‘गायब’! मुजफ्फरनगर में चौकीदार की हत्या का वो राज, जिसने पुलिस की भी नींद उड़ा दी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital