Jyoti Choudhary arrest update
Jyoti Choudhary arrest update: मेरठ/ हरीश शर्मा: मेरठ के सरधना क्षेत्र में पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से लूट के मामले में फरार चल रही आरोपी ज्योति चौधरी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई. सोशल मीडिया पर पुलिस को फिल्मी अंदाज में चुनौती देने वाली ज्योति को मेरठ पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद पति के साथ हनीमून पर गई ज्योति लगातार इंस्टाग्राम पर रील और पोस्ट साझा कर रही थी. इन्हीं सोशल मीडिया गतिविधियों ने उसकी लोकेशन पुलिस तक पहुंचा दी और उसकी गिरफ्तारी का रास्ता आसान हो गया.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लूट की वारदात के बाद से ज्योति चौधरी लगातार फरार थी. उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी थीं, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रही थी. इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था, शाका मारा जा सकता है लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के साथ उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी और इसी आधार पर शनिवार सुबह हरिद्वार में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस जांच में सामने आया कि किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई निवासी ज्योति चौधरी की शादी 23 जून को मोहित नागर से हुई थी. शादी के बाद दोनों हरिद्वार घूमने पहुंचे थे. जांच के दौरान यह भी पता चला कि ज्योति की पहले बुलंदशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी सुनील उर्फ नीतू से शादी हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि वह पहले रागनी कार्यक्रमों में डांसर के रूप में काम करती थी.
पुलिस का दावा है कि महंगे शौक और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने की चाह में ज्योति अपने वर्तमान पति के साथ लूट और चोरी जैसी वारदातों में शामिल हो गई. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: मेरठ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, दूसरे को भागते समय आई चोट
मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार के मुताबिक, 12 जून की रात मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी आकाश शर्मा, जो पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के टीम लीडर हैं, बाइक से घर लौट रहे थे. सरधना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग स्थित पाली पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनकी बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया. पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि वारदात में एक युवती भी शामिल थी.
इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी थी. अब ज्योति चौधरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूरे गिरोह की गतिविधियों, अन्य संभावित वारदातों और उससे जुड़े नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर दिखावा और पुलिस को चुनौती देना आखिरकार ज्योति की सबसे बड़ी भूल साबित हुई.
भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…