मनोरंजन

बचपन में इस मराठी एक्टर ने जीता था नेशनल अवॉर्ड, चाचा नेहरू ने निकाल कर दिया था गुलाब, ‘नदिया के पार’ ने देशभर में दिलाया फेम

Happy Birthday Sachin Pilgaonkar: बॉलीवुड एक्टर सचिन पिलगांवकर ने बॉलीवुड सहित कई मराठी फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ उनका निर्देशक भी किया हैं. सचिन ने महज चार साल की उम्र में ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. नदिया के पार एक ऐसी फिल्म थी जिसकी भाषा तो भोजपुरी जैसी थी लेकिन हिंदी दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया.

‘कौन दिसा में लेके चला रे’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे गानों से फेमस हुए सचिन पिलगांवकर ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया. सचिन ने कम उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था और इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला. सचिन आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक और दिलचस्प बातें.

कौन है सचिन पिलगांवकर?

सचिन का जन्म गोवा के पिलागांव के एक सारस्वत ब्राह्मण परिवार में 17 अगस्त 1957 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता शरद पिलगांवकर एक फिल्म निर्माता थे, और मुंबई में एक प्रिंटिंग व्यवसाय भी संभालते थे. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर शुरू करने वाले सचिन ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर बॉलीवुड ही नहीं बल्कि मराठी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया है.

सचिन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट मराठी फिल्म ‘हा मजा मार्ग एकला’ में काम किया था. इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया. यही नहीं बल्कि इस फिल्म के लिए उन्हें 5 साल की उम्र में ही देश के राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के हाथों नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.

चाचा नेहरू ने दिया था गुलाब

एक कार्यक्रम के दौरान जब पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सचिन को देखा था तब वह उनकी मासूमियत पर फिदा हो गए थे. फिर क्या था चाचा नेहरू ने सचिन को बुलाकर अपनी गोद में बैठाया और गुलाब के फूल को उन्हें तोहफे में दिया. बता दें कि सचिन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करीब 40 फिल्मों में काम किया है.

ये भी पढ़ें: 70th National Film Awards: ‘कांतारा’ के लिए Rishab Shetty को बेस्ट एक्टर का अवार्ड, Nithya Menen और Manasi Parekh बेस्ट एक्ट्रेस

सचिन ने इस अभिनेत्री से की शादी

सचिन ने अभिनेत्री पिलगांवकर से शादी की है जिन्हें उन्होंने पहली बार अपनी पहली मराठी फिल्म नवरी मिले नवरियाला के लिए निर्देशित किया था और बाद में मराठी सिनेमा में सफल जोड़ी बन गई. दोनों की एक बेटी है श्रेया पिलगांवकर, वो भी अभिनेत्री हैं. आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सचिन और सुप्रिया दोनों का बर्थडे एक ही दिन यानी 17 अगस्त को ही होती है. हालांकि, सचिन उम्र के मामले में सुप्रिया से 10 साल बड़े हैं. सचिन और सुप्रिया की जोड़ी फिल्मी दुनिया की बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है.

सचिन ने कई फिल्मों में किया काम

सचिन ने फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बालिका वधू’ से की थी. हालांकि, उन्हें शोहरत फिल्म ‘नदिया के पार’ से मिली थी. इस फिल्म ने सचिन को पहचान दिलाई. इनके अलावा उन्होंने शोले, त्रिशूल और सत्ते पर सत्ता जैसी तमाम फिल्मों में काम किया है. टीवी की दुनिया में भी सचिन पिलगांवकर ने जमकर नाम कमाया. उन्होंने टीवी सीरियल ‘तू-तू मैं मैं’ का निर्देशन किया था, जो जबर्दस्त हिट टीवी शो था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

15 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

44 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago