उत्तर प्रदेश

गला दबाया..हथौड़ा मारा..फिर किया इंतेजार, सगे पिता ने ऐसे ली जुड़वां बेटियों की जान; जानें कानपुर रिद्धि-सिद्धि मर्डर केस का रूह कंपा देने वाला सच!

Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर के किदवईनगर इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात (Kanpur Riddhi-Siddhi Murder)सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर दिया है. एक पिता ने अपनी ही दो मासूम जुड़वां बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्याकांड की जो कहानी सामने आई है, उसने न केवल पुलिस को हैरान कर दिया है बल्कि अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की सांसें भी अटका दी हैं. 2014 में जिस प्रेम विवाह से इस परिवार की नींव पड़ी थी, उसका अंत इतना खौफनाक होगा, किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.

हैवान पिता के कबूलनामे से दहला कलेजा

बता दें कि आरोपित पिता शशिरंजन ने पुलिस के सामने जो बयान दिया है, वह किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं है. उसने बताया कि उसने रात करीब 1:50 बजे पहली बेटी रिद्धि का सोते समय गला दबाया और फिर चापड़ व हथौड़े से उसकी जान ले ली.

इसके बाद वह मानसिक रूप से इतना सुन्न हो गया कि करीब पौने दो घंटे तक कमरे में ही बैठा रहा. रात 3:35 बजे उसने ठीक उसी तरह अपनी दूसरी बेटी सिद्धि की भी हत्या कर दी. वारदात के लिए उसने पांच दिन पहले ही ₹500 में एक चापड़ खरीदा था, जिसे उसने अपनी अलमारी में छिपाकर रखा था.

हत्या के पीछे का अजीब तर्क क्या?(Kanpur Riddhi-Siddhi Murder)

शशिरंजन ने पुलिस को बताया कि उसका कारोबार ठीक नहीं चल रहा था और वह अपनी बेटियों से बहुत प्यार करता था. उसे हमेशा यह चिंता सताती थी कि उसके जाने के बाद बेटियों का ख्याल कौन रखेगा. इसी सनक में उसने दोनों को खत्म करने की योजना बनाई. उसने यह भी दावा किया कि वह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पाया. हालांकि, पुलिस को उसके इस ‘प्यार वाले तर्क’ पर यकीन नहीं हो रहा है, क्योंकि एक पिता अपने प्यार को साबित करने के लिए इतना क्रूर नहीं हो सकता.

यह भी पढ़ें: इस्लामाबाद बैठक से पहले ईरान के तेवर सख्त! समुद्री घेराबंदी को लेकर झुकाव के मूड में नहीं तेहरान

शराब, शक और झगड़ालू स्वभाव ने बनाया दुश्मन

पश्चिम बंगाल की रहने वाली आरोपी की पत्नी रेशमा ने बताया कि 2014 में लव मैरिज के बाद शुरुआती साल ठीक थे लेकिन फिर शशिरंजन को शराब की लत लग गई. वह अक्सर मारपीट और शक करता था. पड़ोसियों का कहना है कि शशिरंजन इतना झगड़ालू था कि उसने अपार्टमेंट के कई लोगों के खिलाफ केस कर रखा था. उसकी बदमिजाजी का आलम यह था कि बेटियों की मौत के बाद जब पुलिस ने रेशमा की मदद के लिए पड़ोसियों को बुलाया, तो किसी ने भी आगे आने की हिम्मत नहीं दिखाई.

अलग कमरों में सिमटा था परिवार

यह भी बताते चलें कि पति-पत्नी के रिश्ते में दरार इतनी बढ़ चुकी थी कि शशिरंजन दोनों बेटियों को अपने पास अलग कमरे में रखता था, जबकि पत्नी रेशमा और उनका बेटा दूसरे कमरे में रहते थे. इसी अलगाव का फायदा उठाकर शशिरंजन ने इस वारदात (Kanpur Riddhi-Siddhi Murder) को अंजाम दिया. रेशमा को हिंदी लिखना नहीं आता था, इसलिए पुलिस ने खुद बोलकर उसकी तहरीर लिखवाई. फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है, लेकिन इस घटना ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कोई पिता अपनी ही संतान का ‘रक्षक’ से ‘भक्षक’ कैसे बन सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: पुलिस की विवेचना रिपोर्ट में CCTV से 105 घटनाएं उजागर, 8 आरोपियों पर शिकंजा; भारत एक्सप्रेस के पास चार्जशीट

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 'भारत एक्सप्रेस' के पास पुलिस की आधिकारिक चार्जशीट…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की रहस्यमयी मौत, चौथी मंजिल से लगाई छलांग, कटा मिला प्राइवेट पार्ट

Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के एक शिष्य की रहस्यमयी मौत हो गई.…

4 hours ago

‘आप हमें लगातार गौरवान्वित कर रहे’, पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर गुलवीर, मनप्रीत और बारानिका को दी बधाई

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में…

5 hours ago

‘भाजपा में आने के बाद मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर बोले- कांग्रेस भी शायद वापस न ले

Captain Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने…

5 hours ago

यूपी में मौसम का तांडव! भारी बारिश और रेड अलर्ट जारी, जानिए कैसा है आपके जिले का हाल?

उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को…

5 hours ago