उत्तर प्रदेश

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा के लिए एक्शन मोड में मेरठ पुलिस, 50 से अधिक पेट्रोलिंग बाइक्स को दिखाई हरी झंडी

Kanwar Yatra 2026: पश्चिमी उत्तप प्रदेश में कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर भक्ति का माहौल हनने लगा है और इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह से चाक चौबंद करने की तैयारी शुरू हो गई है. कांवडियों की सुरक्षा और यात्रा को और भी ज्यादा सुगम बनाने के लिए मेरठ पुलिस ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में पुलिस प्रशासन ने सड़कों पर निगरानी बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.

50 से ज्यादा पुलिस बाइक रवाना

कांवड़ मार्गो की सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ाने के लिे मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडेय और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने खुद मोर्चा संभाला है. दोनों अधिकारियों ने यूपी-11 की 8 नई मोटरसाइकिलों समेट 50 से ज्यादा पुलिस पेट्रोलिंग बाइक्स को हरी झंडी दिखाकर कांवड़ रूटों के लिए रवाना किया. ये सभी बाइक दस्ते अब दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद रहेंगे।

इमरजेंसी में तुरंत मिलेगी पुलिस सहायता

बता दें कि ये विशेष पुलिस टीमें कांवड़ के मुख्य रस्तों, शहर के व्यस्त चौराहों और बेहद संवेदनशाल माने जाने वाले इलाकों में लगाताक गश्त करेंगी. किसी भी तरह की आपात स्थिति, ट्रैफिक जाम या असुविधा होने पर ये टीमें बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचेंगी और शिवभक्तों को तुरंत पुलिस सहायता मुहैया कराएंगी।

ये भी पढ़ें- हाईवोल्टेज ड्रामा! मिर्जापुर में सपा नेताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोका, दफ्तर के भीतर जमकर हुई नारेबाजी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

अगले कुछ घंटे 13 राज्यों में मुरासु का कहर…! बारिश का बड़ा अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…

36 minutes ago

आज बन रहा है खास एन्द्र और ब्रह्म योग! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…

2 hours ago

दिवाली से पहले एन्द्र योग से ग्रहों में बड़ा बदलाव…! मिथुन और सिंह राशि को बंपर लाभ, कर्क वाले रहें सावधान

आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…

2 hours ago