Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हाईवोल्टेज ड्रामा! मिर्जापुर में सपा नेताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोका, दफ्तर के भीतर जमकर हुई नारेबाजी

मिर्जापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लोहिया ट्रस्ट कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया.

रिपोर्ट- अंबुज


मिर्जापुर में अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस ने सपा नेताओं को कार्यालय में ही रोक दिया. जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए जुटे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लोहिया ट्रस्ट कार्यालय के गेट पर ही रोक दिया. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली.

जानकारी के मुताबिक, सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे थे. जैसे ही कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर निकलने लगे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोक दिया. पुलिसकर्मियों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर मोर्चा संभाल लिया और कार्यकर्ताओं को बाहर जाने से मना कर दिया.

कार्यालय के अंदर ही लगाया नारा

पुलिस की कार्रवाई के बाद सपा जिलाध्यक्ष समेत करीब दो दर्जन नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यालय परिसर में ही रोक दिया गया. बाहर निकलने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया, जिसके बाद कार्यालय के अंदर से ही सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी शुरू कर दी.

सपा नेताओं का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने के लिए कलेक्ट्रेट जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया. वहीं, प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया.

कलेक्ट्रेट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए पुलिस ने कलेक्ट्रेट और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, जिसके चलते पूरा कलेक्ट्रेट परिसर छावनी जैसा नजर आया. अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती.

फिलहाल सपा कार्यकर्ता लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में ही मौजूद रहे और पुलिस बल बाहर तैनात रहा. मामले को लेकर सपा नेताओं में नाराजगी देखने को मिली, जबकि पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी कार्रवाई जारी रखी.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, चंपत राय के बाद कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital