यूपी कासगंज: पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़
UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का एक रोमांचक मामला सामने आया है. अमांपुर थाना क्षेत्र के रानामऊ के जंगल में पुलिस और कथित गो-तस्करों के बीच जोरदार फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को धर दबोचा. इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल भी हो गया है.
जानकारी के मुताबिक अमांपुर थाना पुलिस की टीम बुधवार देर रात इलाके में गश्त कर रही थी और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से खास सूचना मिली कि मोहनपुर रोड पर स्थित रानामऊ के जंगल के भीतर कुछ लोग अवैध रूप से गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस बिना वक्त गंवाए तुरंत हरकत में आ गई और जंगल की तरफ कूच कर दिया.
पुलिस ने जब जंगल को चारों तरफ से घेरकर कांबिंग शुरू की, तो तस्करों को भनक लग गई. खुद को पुलिस के शिकंजे में फंसता देख बदमाशों ने घबराहट में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने भी आत्मरक्षा और सूझबूझ दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की.
इस दौरान पुलिस की एक गोली एक तस्कर के पैर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. घायल तस्कर की पहचान जाविद (निवासी इंदिरा नगर) के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
ये भी पढे़ं- शादी का झांसा, साथी के फ्लैट में दुष्कर्म का आरोप; केस दर्ज होते ही छुट्टी लेकर गायब दारोगा
मुख्य आरोपी के घायल होने के बाद पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग तेज कर दी और उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया. पकड़े गए बाकी दोनों आरोपियों के नाम आलेहसन और मशरूम बताए जा रहे हैं, जो राजीव नगर के रहने वाले हैं.
तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से सनसनीखेज सामान बरामद किया है. मौके से करीब एक क्विंटल गोमांस, मांस काटने वाले नुकीले उपकरण, तीन तमंचे, जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल हाथ लगी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…