Kasganj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. खुशियां तो दूर, यहां एक गमी (शोक सभा) से लौट रहे परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा कि पूरा गांव दहल उठा. सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. हादसे की वजह ट्रैक्टर की ‘हिच’ (जोड़) का अचानक टूटना बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जैली और नगला पदम राजपुर कुर्रा के रहने वाले एक ही परिवार के करीब एक दर्जन लोग अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बरा गए थे. वहां परिवार में किसी की मृत्यु हो गई थी, जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही मौत उनका रास्ता रोक लेगी.
जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लभेड़ मोड़ के पास पहुंची, अचानक एक जोरदार आवाज हुई और ट्रैक्टर को ट्रॉली से जोड़ने वाली ‘हिच’ टूट गई. रफ्तार में होने के कारण ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई. ट्रॉली में बैठे लोग उसके नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर ट्रॉली को सीधा किया और नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला.
इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान 50 वर्षीय मुकेश यादव, 60 वर्षीय महाराज सिंह (नगला जैली) और 45 वर्षीय राजेंद्र यादव (नगला पदम राजपुर कुर्रा) के रूप में हुई है. घायलों में विनीता, सुनीता और बिजेंद्र शामिल हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटियाली के डॉक्टरों ने विनीता और बिजेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.
पटियाली के क्षेत्राधिकारी (CO) संदीप वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है. तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: लखनऊ मुठभेड़: कृष्णानगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी बदमाश विपिन ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली
-भारथ एक्सप्रेस
Kathua CISF Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट के CISF कैंप…
एशियाई खेलों को देखते हुए एक अजीब सी निराशा घेर लेती है. जिन स्पर्धाओं में…
जानिए कैसे मायावती ने दलित नुमाइंदगी को राजनीतिक ताकत में बदला और उत्तर प्रदेश में…
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…
Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…