उत्तर प्रदेश

यूपी में कुदरत का खूनी तांडव! कासगंज में आंधी-तूफान के बीच भरभराकर गिरा लेंटर, सो रहा पूरा परिवार जिंदा दफन

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी


Kasganj Roof Collapse Incident: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही कुदरत ने ऐसा खूनी तांडव मचाया है जिससे पूरा सूबा दहल उठा है. कासगंज जिले से एक बेहद रूह कंपा देने वाली महा-त्रासदी सामने आई है, जहां आधी रात को आई विनाशकारी आंधी और मूसलाधार बारिश काल बन गई. तेज तूफान के कारण एक पुराने मकान का भारी-भरकम लेंटर (छत) अचानक भरभराकर सीधे सो रहे परिवार पर गिर गया.

मलबे के इस खौफनाक ढेर में पूरा परिवार जिंदा दफन हो गया. मलबे के भारी वजन और दम घुटने के कारण पति, पत्नी और उनकी एक मासूम बच्ची की मौके पर ही तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं.

परिवार पर काल बनकर गिरी भारी छत

दिल दहला देने वाला यह पूरा मंजर कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के शेखूपुरा गांव का है. शनिवार की रात पूरा परिवार बेफिक्र होकर एक ही छत के नीचे गहरी नींद सो रहा था. इसी बीच मौसम ने अचानक बेहद डरावनी करवट ली. आसमान में कड़कती बिजली के साथ चक्रवाती आंधी और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया.

सीलन और भारी बारिश के जबरदस्त दबाव को यह पुराना मकान झेल नहीं पाया और रात के सन्नाटे में अचानक पूरी छत मलबे के पहाड़ में तब्दील हो गई. धमाके और चीख-पुकार को सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जब यह मंजर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

PHC में जिंदगी की जंग लड़ रहे 3 मासूम

गांव वालों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला भारी रेस्क्यू टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गया. मलबे को हटाने का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मलबे के नीचे से पति-पत्नी और उनकी लाडली की लाशें निकाली गईं, जिसे देख हर आंख रो पड़ी.

हालांकि, पुलिस ने मलबे में दबे तीन बच्चों को जिंदा बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की, जिन्हें तुरंत सिढ़पुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया है. बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अभिषेक के घर सुबह-सुबह पुलिस की दबिश, ममता बनर्जी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं

चीखों और कोहराम से गूंजा शेखूपुरा गांव

इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही कासगंज के जिलाधिकारी (DM) प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक (SP) ओपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ आधी रात को ही शेखूपुरा गांव पहुंच गए. दोनों बड़े अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक और सरकारी मदद देने का कड़ा निर्देश जारी किया. पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एक ही झटके में हंसते-खेलते परिवार के खात्मे से पूरे इलाके में ऐसा कोहराम मचा है कि गांव के किसी भी घर में आज चूल्हा तक नहीं जला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

7 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

45 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago