Firozabad Jeweller Robbery: फिरोजाबाद/विष्णु कुमार: उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक सुनार से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटे जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.
जानकारी के अनुसार, सुनार हरिओम वर्मा अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. बदमाशों ने उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया, जिससे वह संभल नहीं सके. इसके बाद आरोपी उनके पास मौजूद थैला छीनकर मौके से फरार हो गए.
पीड़ित हरिओम वर्मा के अनुसार, छीने गए थैले में सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा नगदी भी रखी हुई थी. उन्होंने बताया कि लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भी मौके पर पहुंचे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: श्री कल्कि धाम अब गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे पहुंच सकेंगे: सरकार बनवाएगी 39 KM लंबी फोरलेन सड़क, देखिए झलक
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया गया है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…