रिपोर्ट- रवि
लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़ा एक मामला इन दिनों काफी चर्चा में है. यह मामला एक रेजिडेंट डॉक्टर से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर आज (गुरुवार) को विश्वविद्यालय स्तर पर गंभीर बैठक भी हुई. बैठक में डॉक्टरों, प्रशासन और कुलपति (VC) के बीच लंबी बातचीत हुई, जिसमें कई आरोप और चिंताएं सामने रखी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, KGMU के कुछ रेज़िडेंट डॉक्टरों ने पैथोलॉजी विभाग को लेकर गंभीर आरोप लगाया हैं. डॉक्टरों का कहना है कि विभाग के अंदर कथित तौर पर धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां चल रही थीं. यह आरोप भी लगाया गया कि इसमें सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष कर्मचारियों और छात्रों को भी धीरे-धीरे “रेडिकलाइज” किया जा रहा था.
डॉक्टरों ने बैठक में यह बात साफ तौर पर रखी कि लैब के अंदर, काम के दौरान ही, चुपचाप धार्मिक तकरीरें (धार्मिक बयान या प्रवचन) कराए जा रहे थे. उनका कहना है कि यह सब बिना किसी आधिकारिक अनुमति के और बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा था, जिससे कई लोग असहज महसूस कर रहे थे.
रेज़िडेंट डॉक्टरों ने कुलपति को बताया कि यह सिर्फ अफवाह नहीं है, बल्कि कई लोगों ने खुद ऐसी गतिविधियां देखी और सुनी हैं. डॉक्टरों का कहना था कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो इसका असर मेडिकल माहौल, पढ़ाई और संस्कृति पर पड़ सकता है.
बैठक के दौरान VC ने डॉक्टरों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि संस्थान के भीतर किसी भी तरह की अनधिकृत या संवेदनशील गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. VC ने तत्काल प्रभाव से ऐसी किसी भी गतिविधि पर रोक लगाने का आश्वासन दिया.
डॉक्टरों ने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पैथोलॉजी विभाग के HOD, वाहिद अली, इस पूरे कथित धर्मांतरण नेटवर्क के मुख्य किरदार बताए जा रहे हैं. आरोप है कि वह ना सिर्फ खुद इसमें शामिल थे, बल्कि अन्य लोगों को भी इससे जोड़ रहे थे. हालांकि, यह आरोप अभी प्रारंभिक स्तर पर हैं और प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.
फिलहाल KGMU प्रशासन ने संकेत दिया हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और अगर कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. विश्वविद्यालय का कहना है कि KGMU एक शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थान है, जहां राजनीति, धर्म या किसी भी तरह के दबाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए.
ये भी पढें: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कातिल की आखिरी चाल; जानें पिपरिया मर्डर की पूरी इनसाइड स्टोरी
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…
Government Jobs 2026: CPRI, DRDO, EIL और DCPCR में 190 से अधिक सरकारी पदों पर…
Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…