Datia Drunk Woman Viral Video: दतिया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चूनगढ़ फाटक इलाके में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के समय किसी व्यक्ति ने आरोपी महिला के कर्मकांडों का वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
दरअसल चूनगढ़ फाटक निवासी मंजू अहिरवार नामक युवती ने पड़ोस में रहने वाली दीपिका से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे. दीपिका ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो मंजू उग्र हो गई और गाली-गलौज करने लगी. विवाद बढ़ता देख दीपिका के पिता ने बीच-बचाव कर युवती को समझाने का प्रयास किया तो युवती और नाराज हो गई.
आरोप है कि मंजू अहिरवार ने इसी बात को लेकर हंसिया उठाकर दीपिका के पिता पर हमला कर दिया और उनके पैर पर वार कर दिया. हंसिया की वजह से व्यक्ति के पैरों में गंभीर चोट आई है. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवती को पकड़ लिया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. नहीं तो व्यक्ति की जान का खतरा हो सकता था.
घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी युवती ने पुलिस से भी अभद्रता करने लगी. कोतवाली थाना पुलिस ने दीपिका की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला रोड पर खड़ी होकर एक युवती से बहस कर रही है. थोड़ी देर बाद ही वो हंसिया निकालकर युवती के पिता पर हमला कर देती है. आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया.
दतिया कोतवाली के टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि उनके पास इस मामले की रिपोर्ट आई है. आरोपी महिला को शराब की लत है. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी महिला ने फरियादिया के पिता पर हंसिये से हमला कर दिया. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…
Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…
Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…