उत्तर प्रदेश

उजड़ गए कई परिवार: लखीमपुर खीरी में ‘काल’ बनी तेज रफ्तार, ट्रक-मैजिक की भिड़ंत में 8 की मौत; वाहन के परखच्चे उड़े

Lakhimpur Kheri Road Accident: लखीमपुर खीरी/हर्ष गुप्ता: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. नेशनल हाईवे (NH)-730 पर अदलीसपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारी भरे ‘मैजिक’ वाहन के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. इस भीषण हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है.

उड़े मैजिक के परखच्चे, मची चीख-पुकार (Road Accident In Lakhimpur Kheri)

हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर के बाद मैजिक वाहन के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए. उसमें सवार यात्रियों को संभलने तक का जरा सा भी मौका नहीं मिला. भिड़ंत के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई.

मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

लापरवाही और तेज रफ्तार बनी ‘काल’ (Adlispur Lakhimpur Kheri Accident)

पुलिस ने मौके से सभी 8 शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में इस जानलेवा हादसे की मुख्य वजह वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें: 43 साल बाद नॉर्वे में भारत का डंका! आज से पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, नॉर्डिक समिट में लेंगे हिस्सा

CM योगी ने लिया संज्ञान (Truck Magic Collision In Lakhimpur Kheri)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी की इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना का तुरंत संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. इसके साथ ही, उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए और पीड़ितों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

3 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

4 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

35 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

36 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

46 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago