उत्तर प्रदेश

बसंत पंचमी पर सकुशल संपन्न हुआ अंतिम अमृत स्नान, सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

महाकुंभ नगर: महाकुंभ प्रयाग की पावन भूमि पर ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्राकट्य उत्सव बसंत पंचमी पर सोमवार को गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती के पवित्र पावन संगम में सुनहरे मौसम के मध्य करोडों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. इस दौरान महाकुंभ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों एवं साधु-संत-महात्माओं व कल्पवासियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये. सुरक्षा के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों के महत्वपूर्ण स्थलों, प्रत्येक चौराहे/तिराहे, पाण्टून पुलों, अखाड़ों के मार्गों एवं स्नान घाटों पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिस, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एसटीएफ, एटीएस, एनएसजी के कमाण्डों, अर्धसैनिक बल, बम निरोधक दस्ता की टीमें व्यवस्थापित कर सतर्क दृष्टि रखी गई. पवित्र संगम में जल पुलिस के साथ गोताखोर/डीप डाइवर की नियुक्ति कर स्नानार्थियों/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये गये. इस दौरान बसंत पंचमी पर्व पर संगम क्षेत्र व अन्य स्नान घाटों का एसडीआरएफ/एनडीआरएफ/फ्लड कम्पनी के जवानों द्वारा निरंतर भ्रमण करते हुए सतर्क दृष्टि रखी गयी.

चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गयी

इंटीग्रेटेड कमाण्ड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से सम्पूर्ण महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी गयी. ‘पब्लिक एड्रेस सिस्टम’ के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों से लगातार अनुरोध किया गया कि सावधानी पूर्वक स्नान करके सकुशल अपने गंतव्य को वापस जाएं एवं मेले की सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें. महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले स्नानार्थियों/श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके दृष्टिगत संपूर्ण मेला क्षेत्र में 36 स्थानों पर ‘पार्किंग’ की व्यवस्था की गयी. जिसके माध्यम से यह प्रयास किया गया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों को स्नान घाट तक पहुचने में न्यूनतम पैदल चलना पड़े.

डटे रहे अधिकारी

महाकुंभ के तृतीय व अंतिम अमृत स्नान पर्व पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर IPS, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज तरुण गाबा IPS, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र प्रेम गौतम IPS, मंडलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत IAS, पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण IPS, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद IAS व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी IPS ने लगातार मेला क्षेत्र में ही रहकर भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया. इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा घुड़सवारी के माध्यम से भी संगम क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण किया गया. सकुशल व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु पुलिस के आला अफसर लगातार मेला क्षेत्र में डटे रहे.संपूर्ण महाकुंभ मेला क्षेत्र में नव निर्मित खोया पाया केन्द्रों के माध्यम से भूले भटकों को उनके परिजनों से मिलाया गया. मेले की व्यवस्था देखकर देश व विदेश से आये श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों ने अत्यन्त प्रसन्नता व्यक्त की.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

2 minutes ago

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

51 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

1 hour ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

1 hour ago