दुनिया

क्या है USAID? जिसे एलन मस्क बताते हैं ‘आपराधिक संगठन’, डोनाल्ड ट्रंप करना चाहते हैं बंद

एलन मस्क ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर सहमत हैं कि यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) को ‘बंद’ किया जाना चाहिए. एजेंसी को लेकर तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं जब इसकी फंडिंग पर रोक लगा दी गई और इसके दर्जनों कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया. सीएनएन के मुताबिक मस्क ने सोमवार की सुबह एक्स स्पेसेस के साथ बातचीत में कहा, “USAID के संबंध में मैंने (राष्ट्रपति) से विस्तार से चर्चा की और वह इस बात पर सहमत हुए कि हमें इसे बंद कर देना चाहिए.”

एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि उन्होंने ट्रंप से ‘ कुछ बार’ इस बारे में बात की और ट्रंप ने पुष्टि की कि वह एजेंसी को बंद करना चाहते हैं, जो सालाना अरबों डॉलर की मानवीय सहायता और विकास निधि वितरित करती है.

60 वरिष्ठ कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा गया

रिपोर्ट के मुताबिक मस्क की यह टिप्पणी USAID के दो शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को शनिवार रात प्रशासनिक छुट्टी पर भेजे जाने के बाद आई. दोनों अधिकारियों ने सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के सदस्यों को एजेंसी के सिस्टम तक पहुंच देने से मना कर दिया था, जबकि DOGE कर्मियों ने कानून प्रवर्तन को बुलाने की धमकी दी थी. हालांकि डीओजीई कर्मफाइलों तक पहुंचने में कामयाब रहे. इस घटना पर एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने USAID को एक आपराधिक संगठन बताया. उन्होंने कहा कि इसके खत्म होने का समय आ गया है.

पिछले हफ्ते USAID के लगभग 60 वरिष्ठ कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया था, उन पर आरोप था कि वे 90 दिनों के लिए विदेशी सहायता को रोकने के ट्रंप के कार्यकारी आदेश को दरकिनार करने की कोशिश कर रहे थे. एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी को इस कदम को पलटने की कोशिश करने के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया, क्योंकि उन्हें किसी गलत काम का सबूत नहीं मिला.

1961 में हुई थी USAID की स्थापना

USAID की स्थापना 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के प्रशासन के तहत की गई थी और यह अमेरिकी सरकार की मानवीय शाखा है. यह गरीबी को कम करने, बीमारियों का इलाज करने, अकाल और प्राकृतिक आपदाओं में राहत और मदद के लिए दुनिया भर में सालाना अरबों डॉलर वितरित करती है. यह गैर-सरकारी संगठनों, स्वतंत्र मीडिया और सामाजिक पहलों का समर्थन करके लोकतंत्र निर्माण और विकास को भी बढ़ावा देती रही है.

अधिकारियों का कहना है कि यूएसएआईडी दुनिया भर के समुदायों के साथ संबंधों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका का एक प्रमुख सॉफ्ट पावर टूल है. इसे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को तीन डी स्तंभों के साथ देखा जाता है: रक्षा, कूटनीति और विकास, जिनका नेतृत्व क्रमशः रक्षा विभाग, विदेश विभाग और यूएसएआईडी द्वारा किया जाता है.


ये भी पढ़ें: UP News: ब्लैकमेल से परेशान महिला ने सेक्स के दौरान ही कर दी व्यक्ति की हत्या


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

18 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

26 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

37 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago