Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

security

वेनेजुएला के मादुरो पर एक्शन के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जनवरी 2026 प्लान का खुलासा हुआ है. इसके मुताबिक ट्रंप सबसे पहले ग्रीनलैंड पर अटैक कर सकते हैं. ट्रंप ने ग्रीनलैंड को 20 दिन की डेडलाइन दी है. ट्रंप ने खुले तौर पर कहा है कि उन्हें ग्रीनलैंड किसी भी कीमत पर चाहिए. वहीं ट्रंप के इस धमकी को लेकर ग्रीनलैंड का कहना है कि ट्रंप को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, जिससे कि दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ जाए. ग्रीनलैंड के अलावा अमेरिका के निशाने पर कोलंबिया, क्यूबा, मेक्सिको और ईरान है. ट्रंप ने इन चारों ही देशों को सख्त चेतावनी दी है.

अयोध्या में 6 दिसंबर को बाबरी ढांचा गिराए जाने की 33वीं बरसी पर सुरक्षा काफी सख्त की गई है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी गतिविधियों की आशंका के चलते पूरे शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं। प्रवेश मार्गों पर वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है, जबकि राम पथ, टेढ़ी बाजार और निषाद राज चौराहे पर भी कड़ी निगरानी जारी है। पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटर किया जा रहा है और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। संवेदनशील दिन होने के कारण यूपी सरकार ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है।

खबर देश की राजधानी दिल्ली से है.जहां बड़ा धमाका हुआ है. ये घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. इससे इलाके में दशहत फैल गई. धमाका होते ही कार में भीषण आग लग गई. इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, जो जलकर खाक हो गई हैं. वहीं इस धमाके में अभी तक 10 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं. जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं.

अमरनाथ यात्रा को खराब मौसम के कारण 30 और 31 जुलाई को रोक दिया गया है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है.

Kanwar Yatra 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने नीलकंठ और हरिद्वार मेला क्षेत्रों में ज़ोनवार सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. श्रद्धालुओं से नियमों के पालन की अपील की गई है.

भारत में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 18 रह गई. 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने के लक्ष्य की दिशा में बड़ा कदम. सरकार की सख्त नीतियों और विकास कार्यों से नक्सली घटनाओं में भारी गिरावट.

बसंत पंचमी पर अंतिम अमृत स्नान के दौरान महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही, अधिकारियों की मुस्तैदी से करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में सुरक्षित स्नान किया

मौनी अमावस्या पर्व, पीएम की विजिट और कैबिनेट बैठक को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी ने महाकुम्भ की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया.

महाकुंभ मेला 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने टेथर्ड ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम की मदद से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया है.

Video: मुंबई के धारावी में भारत एक्सप्रेस की रिपोर्टर ने लोगों से बातचीत की. वहां के हालात के बारे में महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी. महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए.