PM Modi On Sanae Takaichi Victory: रविवार को जापान की प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव नेता सानाए ताकाइची के गठबंधन की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई दी. तकाइची ने विंटर स्नैप पोल में इतिहास रचते हुए बहुमत हासिल किया है. उनकी पार्टी के उम्मीदवारों ने 465 सीटों वाले निचले सदन के चुनाव में 233 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया.
जापानी पीएम सानाए ताकाइची को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा,
प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को हार्दिक बधाई! हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.
बता दें कि, ताकाइची ब्रिटेन की आयरन लेडी कही जाने वाली मार्गरेट थैचर से बेहद प्रभावित हैं. उनकी पार्टी LDP ने मतदान के खत्म होने से 2 घंटे पहले ही बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया था. इस चुनावी नतीजे को पार्टी के इतिहास का सबसे बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है.
बता दें कि, सनाए ताकाइची ने अक्टूबर 2025 में ही देश की कमान संभाली थीं. उनके नेतृत्व के तुरंत बाद ही पार्टी ने मिड विंटर चुनाव कराने का ऐलान किया, ताकि जनता का समर्थन हासिल किया जा सके.
ये भी पढ़ें- कानपुर में रईजादे ने लैम्बोर्गिनी से 6 लोगों को रौंदा, बुलेट सवार 10 फीट दूर गिरा; बाउंसरों ने थाने में काटा बवाल
जापान की मौजूदा पीएम की जीत पर अमेरिकी राजदूत ने भी शुभकामनाएं दी है. जापान में अमेरिकी राजदूत जॉर्ज एयवर्ड ग्लास ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी सरकार जापान-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का काम करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…
Festival Special Trains: दिवाली और छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के…
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…