(PHOTO CREDIT: Vaibhav Gupta)
Lucknow Beats Indore In Air Quality: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने पर्यावरण और स्वच्छता के मोर्चे पर इतिहास रच दिया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जारी ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026’ में लखनऊ को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान मिला है.
सालों से स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को पीछे छोड़ते हुए लखनऊ ने यह बाजी अपने नाम की है. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत जारी रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के कुल 16 शहरों ने अपनी जगह बनाकर राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाई है.
सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, स्वच्छ हवा के कड़े पैमानों पर खरा उतरते हुए लखनऊ ने 200 में से सर्वाधिक 198 अंक हासिल किए. वहीं, इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गया, जबकि जबलपुर ने 195 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया.
यह पहला मौका है जब लखनऊ ने मध्य प्रदेश के गढ़ इंदौर को पटखनी देकर वायु गुणवत्ता सुधार में देश में पहला स्थान प्राप्त किया है.
लखनऊ की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर खुशी जताते हुए शहर के लोगों और नगर निगम टीम को बधाई दी.
राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) में लखनऊ को नेशनल लेवल पर बेस्ट परफॉर्मिंग सिटी में रैंक-1 मिली है. इस बड़ी उपलब्धि के लिए सभी लखनऊ वासियों को बहुत-बहुत बधाई.’
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा कराए गए सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) में लखनऊ को नेशनल लेवल बेस्ट परफॉर्मिंग सिटीज में रैंक-1 प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के लिए सभी लखनऊ वासियों को… pic.twitter.com/TwzuyoRehH
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 7, 2026
उन्होंने आगे लिखा कि महापौर सुषमा खर्कवाल, पार्षदों और लखनऊ नगर निगम की टीम ने पिछले कुछ सालों से शहर की हवा और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए पूरे मनोयोग से काम किया है. साथ ही उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के सहयोग के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा; रामलला के दरबार में हाजिरी, ट्रस्ट के नए सदस्यों से की खास मुलाकात
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…