लखनऊ पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. महानगर के रहीमनगर चौराहे पर सब्जी खरीदने निकले एक बुजुर्ग की अचानक सांसें थमने लगीं, लेकिन मौके पर मौजूद यूपी पुलिस के जवान की सूझबूझ ने बड़ा हादसा टाल दिया.
रहीमनगर चौराहे पर सब्जी खरीदने गए बुजुर्ग अनिल कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई. वहां तैनात सिपाही संदीप यादव ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग को CPR दिया, जिससे उनकी जान बच सकी. खाकी वर्दीधारी जवान के इस मानवीय कदम की चारों तरफ सराहना हो रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके से पुलिस की तत्परता और इंसानियत की एक बेहद सुंदर और सराहनीय तस्वीर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, अनिल कुमार नाम के एक बुजुर्ग रहीमनगर चौराहे के पास सब्जी खरीदने गए थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई और वे अचेत होने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना के समय रहीमनगर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संदीप यादव ने जैसे ही बुजुर्ग की बिगड़ती हालत देखी, वे बिना एक पल गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे. सिपाही संदीप यादव ने बिना देर किए मेडिकल इमरजेंसी तकनीक CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू कर दिया. उनकी इस सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते बुजुर्ग की सांसें वापस लौटने लगीं.
सिपाही की इस तत्परता और समझदारी की वजह से बुजुर्ग अनिल कुमार को नई जिंदगी मिलने की उम्मीद जगी. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ‘खाकी’ सिर्फ कानून व्यवस्था ही नहीं संभालती, बल्कि जरूरत पड़ने पर देवदूत बनकर जान भी बचाती है. स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर सिपाही संदीप यादव के इस मानवीय कार्य की जमकर तारीफ हो रही है.
-भारत एक्सप्रेस
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…