उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी पर लगा 200 रुपए जुर्माना: अदालत का आदेश- 14 अप्रैल को पेश हों, सावरकर को अंग्रेजों से पेंशन लेने वाला कहा था

Lucknow Court Fines Rahul Gandhi: लखनऊ की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना राहुल गांधी की लगातार पेशी से गायब रहने के कारण लगाया गया. अदालत ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी है और कहा है कि यदि वे 14 अप्रैल 2025 को अदालत में पेश नहीं होते तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

वीर सावरकर पर विवादित बयान देने का मामला

राहुल गांधी पर यह कार्रवाई एक विवादित बयान के चलते की गई है, जो उन्होंने 17 दिसंबर 2022 को महाराष्ट्र के अकोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिया था. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को ‘अंग्रेजों का नौकर’ और ‘पेंशन लेने वाला’ कहा था. शिकायतकर्ता नृपेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने समाज में घृणा और वैमनस्य फैलाने की मंशा से यह बयान दिया था. इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 153(ए) और 505 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई थी.

राहुल गांधी की पेशी से गैरहाजिरी पर क्या कहा गया?

सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील प्रांशु अग्रवाल ने अदालत में पेशी से छूट की अर्जी दायर की. वकील ने तर्क दिया कि राहुल गांधी इस समय लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और उनकी आज (5 मार्च) एक विदेशी गणमान्य व्यक्ति से मुलाकात पूर्व निर्धारित थी. साथ ही, वे अन्य आधिकारिक कार्यों में भी व्यस्त थे, जिसके कारण वे अदालत में पेश नहीं हो सके. वकील ने यह भी कहा कि राहुल गांधी अदालत के आदेशों का सम्मान करते हैं और जानबूझकर पेशी से बचने का प्रयास नहीं कर रहे.

अदालत ने राहुल गांधी को कड़ी चेतावनी दी

अदालत ने राहुल गांधी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए 200 रुपए का जुर्माना लगाया. इसके साथ ही अदालत ने उन्हें स्पष्ट आदेश दिया कि वे 14 अप्रैल 2025 को अदालत में पेश हों. अदालत ने कहा कि यदि राहुल गांधी अगली सुनवाई में भी अनुपस्थित रहते हैं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा सकता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago