उत्तर प्रदेश

‘वर्दी पहनों सल्यूट मिलेगा’, कौन है वो IPS जिसकी दारोगा ने लगा दी वाट? लखनऊ का वीडियो वायरल

Lucknow Fake IPS Video: नवाबों के शहर लखनऊ से सोशल मीडिया पर इस वक्त एक बेहद दिलचस्प और हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अमूमन अपराधी खाकी वर्दी को देखकर भागते हैं, लेकिन लखनऊ के महानगर इलाके में एक मूंछों वाले भाईसाहब बिना वर्दी के ही पुलिस पर ऐसा रौब झाड़ रहे थे कि देखने वाले भी दंग रह गए. खुद को नोएडा में तैनात कद्दावर आईपीएस (IPS) अधिकारी बताकर सरेराह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की धमकी देने वाले इस शख्स की हेकड़ी को लखनऊ पुलिस के एक जांबाज दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) ने सिर्फ एक लाइन बोलकर हवा कर दी.

दरोगा ने कड़े लहजे और पूरे टशन में फर्जी अफसर की वाट लगाते हुए ऑन-कैमरा कहा कि आप पहले वर्दी पहनकर आइए, तब आपको बाकायदा सैल्यूट (सलामी) मिलेगा. दरोगा के इस करारे जवाब का वीडियो अब इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है और लोग यूपी पुलिस के इस कड़क अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ऐसे खुली फर्जी IPS की पोल (Fake IPS Identity In Lucknow)

यह पूरा मामला सोमवार 15 जून 2026 की शाम लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध गोल मार्केट चौराहे का है. चौराहे पर वीरू गुप्ता नाम के एक दुकानदार की दुकान पर सफेद टी-शर्ट पहने एक मूंछों वाला शख्स पहुंचा. उसने बिना पूछे दुकान से 40 रुपये का बन-मक्खन का पैकेट उठाया और खा लिया. जब दुकानदार ने अपने 40 रुपये मांगे, तो वह शख्स नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा और रौब झाड़ते हुए बोला, “पैसे किस बात के? मैं नोएडा का आईपीएस अफसर हूँ.” परेशान दुकानदार ने तुरंत पास की लोकल पुलिस चौकी और चेकिंग कर रही पुलिस टीम को इस बात की सूचना दे दी.

आईडी मांगने पर सिट्टी-पिट्टी गुम (Viral Lucknow Fake IPS)

सूचना मिलते ही जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी बजाए डरने के उलटा पुलिसकर्मियों पर ही हुक्म चलाने लगा. उसने दरोगा से कहा, “अरे-अरे! भैया क्या होता है? सर बोलो और मुझे सैल्यूट दागो!” जब दरोगा ने ‘वर्दी पहनकर आने’ वाली बात कहकर सैल्यूट मारने से मना किया, तो फर्जी आईपीएस भड़क गया और पुलिसकर्मियों का नाम-पता नोट कर उन्हें तत्काल सस्पेंड कराने की धमकी देने लगा.

इसके बाद जब दरोगा ने उससे उसका ऑफिशियल आईडी कार्ड (पहचान पत्र) और पोस्टिंग के दस्तावेज मांगे, तो उसका सारा कॉन्फिडेंस हवा हो गया. वह टालमटोल करते हुए बोला, “आईडी अभी नहीं है, कल सुबह दिखा दूंगा. मैं यहां गुप्त इंस्पेक्शन (जांच) के लिए सिविल ड्रेस में घूम रहा हूँ.” पुलिस समझ गई कि यह ‘आईपीएस’ असली नहीं, बल्कि पूरी तरह जाली है.

ये भी पढ़ें: CM योगी की गोद में हंसने लगते हैं रोते हुए बच्चे? मुख्यमंत्री ने बताया अनसुना किस्सा

मड़ियांव का ‘मिथिलेश’ निकला शातिर (Fake IPS Mithilesh Shukla)

पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और घसीटते हुए थाने ले आई. थाने में हुई कड़ी पूछताछ में फर्जी आईपीएस के रसूख का गुब्बारा फूट गया. उसकी पहचान लखनऊ के मड़ियांव निवासी 40 वर्षीय मिथिलेश शुक्ला के रूप में हुई है. महानगर पुलिस ने आरोपी मिथिलेश के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी कर्मचारी का रूप धारण करने और पुलिस को धमकाने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि इस फर्जी आईपीएस की धौंस दिखाकर मिथिलेश ने अब तक कितने दुकानदारों और सीधे-साधे लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

49 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago