उत्तर प्रदेश

लखनऊ: घर में घुसे बदमाशों ने दंपती और बेटी पर किया जानलेवा हमला, लापरवाही के चलते दरोगा और सिपाही सस्पेंड

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दहला देने वाली वारदात सामने आई है. अमराई गांव में बीती रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर ऐसा खूनी तांडव मचाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती और उनकी बेटी पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

चीख-पुकार से खुली पड़ोसियों की नींद

घटना आधी रात के वक्त की है जब अचानक घर के अंदर से आवाज़ें आने लगीं. गनीमत यह रही कि घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया. लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश मौका पाकर वहां से फरार हो गए. पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- एक दूल्हे की तीन दुल्हन और तीनों ही बहनें, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी तो मचा बवाल

जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

हमले के बाद बदमाश घर में रखे कीमती जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. लापरवाही बरतने के मामले में उच्च अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए दरोगा नागेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल दिव्या को निलंबित कर दिया है. पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन बेरहम बदमाशों की पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गोरखपुर को सीएम योगी की सौगात, 792 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 792 करोड़ रुपये से…

2 minutes ago

नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में घिरे भूषण बाड़ा को CM का साथ? बीजेपी ने मांगी न्यायिक जांच, कांग्रेस ने विपक्ष को घेरा

Bhushan Bara Rape Case: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के घर काम करने वाली नाबालिग युवती…

20 minutes ago

वेलिंगटन में भारत का साहसिक लेकिन विवादास्पद चयन: सिराज और जडेजा को बाहर कर क्या सोच रहे थे गिल और गम्भीर?

वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन भारत ने मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखकर…

21 minutes ago

बिहार में बिजली संकट होगा खत्म! अदाणी ग्रुप ने हासिल किया 2,400 मेगावाट का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट

Adani Energy Solutions Bihar Project: अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने बिहार में 2,400 मेगावाट पीरपैंती थर्मल…

34 minutes ago