Urdu Conclave 2026

लखनऊ: घर में घुसे बदमाशों ने दंपती और बेटी पर किया जानलेवा हमला, लापरवाही के चलते दरोगा और सिपाही सस्पेंड

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के अमराई गांव में आधी रात को बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती और उनकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया और जेवर-नकदी लूटकर फरार हो गए. मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है.

Lucknow, Uttar Pradesh

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दहला देने वाली वारदात सामने आई है. अमराई गांव में बीती रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर ऐसा खूनी तांडव मचाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे दंपती और उनकी बेटी पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

चीख-पुकार से खुली पड़ोसियों की नींद

घटना आधी रात के वक्त की है जब अचानक घर के अंदर से आवाज़ें आने लगीं. गनीमत यह रही कि घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और जोर-जोर से शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया. लोगों की भीड़ जुटती देख बदमाश मौका पाकर वहां से फरार हो गए. पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

ये भी पढ़ें- एक दूल्हे की तीन दुल्हन और तीनों ही बहनें, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी तो मचा बवाल

जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

हमले के बाद बदमाश घर में रखे कीमती जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. लापरवाही बरतने के मामले में उच्च अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए दरोगा नागेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल दिव्या को निलंबित कर दिया है. पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन बेरहम बदमाशों की पहचान कर सलाखों के पीछे भेजा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read