देश

RJD से इस्तीफा, कल BJP में एंट्री: जानिए पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने क्यों छोड़ा तेजस्वी का साथ?

Arjun Rai Resigns: बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने रविवार को मुजफ्फरपुर के चांदनी चौक स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी.

बीजेपी में शामिल होंगे

अर्जुन राय ने कहा कि वह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है. उनके अनुसार, देश और बिहार के विकास के लिए भाजपा बेहतर दिशा में काम कर रही है, इसलिए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की नई शुरुआत करने का निर्णय लिया है.

प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के कई फैसलों की सराहना भी की. खासतौर पर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को उन्होंने ऐतिहासिक कदम बताया. उनका कहना था कि इस फैसले से देश की एकता और अखंडता को मजबूती मिली है.

उन्होंने बिहार में पंचायत चुनाव से पहले प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का भी समर्थन किया. अर्जुन राय ने कहा कि बदलती आबादी और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए परिसीमन जरूरी है. उनका मानना है कि इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी तथा लोगों को बेहतर प्रतिनिधित्व मिलेगा.

राज्य की बदलती राजनीति

अर्जुन राय के RJD छोड़ने और BJP में शामिल होने के फैसले को बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहने वाले अर्जुन राय का कई क्षेत्रों में प्रभाव माना जाता है. ऐसे में उनके दल बदलने से राज्य के राजनीतिक समीकरणों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है.


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का बिहार सरकार को अल्टीमेटम, आंदोलन की चेतावनी


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेज हो सकता है. ऐसे समय में अर्जुन राय का भाजपा में जाना सत्तारूढ़ दल के लिए राजनीतिक मजबूती का संकेत माना जा रहा है. वहीं, RJD के लिए यह एक अहम झटका माना जा रहा है. अब सभी की नजर सोमवार को होने वाले उनके औपचारिक भाजपा प्रवेश कार्यक्रम पर टिकी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

10 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

11 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

22 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

30 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

58 minutes ago