उत्तर प्रदेश

महाकुंभ से प्रयागराज की अर्थव्यवस्था में लाया 200 से 300% का बूस्ट, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स उद्योग में होगी बढ़ोत्तरी

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के दिव्य और भव्य आयोजन ने जहां एक ओर तीर्थराज, प्रयागराज का मान बढ़ाया है तो साथ ही ये आयोजन आने वाले दिनों में प्रयागराज शहर की अर्थव्यस्था में भी भारी बढ़ोत्तरी लाएगा. 45 दिनों तक चले महाकुंभ के आयोजन से प्रयागराज शहर में सबसे ज्यादा लाभ होटल, रेस्टोरेंट इंडस्ट्री, टूर एंड ट्रैवेल तथा खुदरा व्यापारियों को हुआ. लेकिन महाकुंभ के बाद शहरवासियों की बढ़ी आय रियल स्टेट, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स और लक्जरी आइटम के व्यापार को बढ़ावा देगी.

ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है कि महाकुंभ के आयोजन से बढ़ी आय फ्लो प्रयागराज की इकॉनमी में लगभग 200 से 300 फीसदी का बूस्ट ला सकता है. साथ ही सीएम योगी के विजन के मुताबिक प्रयागराज का आध्यात्मिक टूरिज्म महाकुंभ के बाद सामान्य दिनों में भी बढ़ने की उम्मीद है.

प्रयागराज की इकॉनमी को मिलेगा 300 फीसदी बूस्ट अप

महाकुंभ का आयोजन आस्था और आध्यात्मिक उत्थान के साथ प्रयागराजवासियों के लिए आर्थिक तौर पर भी वरदान साबित हो रहा है. 45 दिनों तक शहर में चले इस भव्य आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज आये. जिससे तात्कालिक रूप से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, टूर एंड ट्रैवेल इंडस्ट्री समेत अनाज, सब्जी, गद्दे, बेड, फर्नीचर, टेंट के व्यवसायियों को 30 से 40 गुना मुनाफा हुआ.

इसके साथ ही संगम क्षेत्र में नाव चालकों, आटो रिक्शा चालकों, टेला-खोमचा लगाने वाले और जनरल मर्चेंट के दुकानदारों की भी अच्छी आमदनी हुई है. प्रयागराज व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेट्री शिव शंकर सिंह का कहना है कि शरहवासियों की आय में हुई ये वृद्धि आने वाले दिनों में शहर की इकॉनमी को 200 से 300 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी प्रदान कर सकती है.

महाकुंभ के बाद भी प्रयागराज में बढ़ेगा आध्यात्मिक टूरिज्म

व्यापार मंडल के जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि शहरवासियों की महाकुंभ से बढ़ी हुई आय का फ्लो जब स्थानीय बाजार में होगा तो वो इकॉनमी को बूस्ट करेगा. इसके चलते आने वाले दिनों में प्रयागराज में रियल स्टेट बाजार, आटोमोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स और लक्जरी गुड्स के बाजार में वृद्धि देखने को मिलेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी प्रदेश में आध्यात्मिक और डोमेस्टिक टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं, प्रयागराज उनकी योजना के मुख्य शहर में है, जिसका लाभ आने वाले दिनों में भी शहर को जरूर मिलेगा.

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में बने 12 कॉरिडोर, संगम क्षेत्र में पक्के घाट के साथ आस-पास के तीर्थ और पर्यटन स्थलों से शहर की कनेक्टिविटी में बढ़ोत्तरी आगामी दिनों में भी टूरिज्म को बढ़ावा देगी, जिसका सीधा लाभ प्रयागराज और प्रदेश की अर्थव्यस्था में दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें: पुनर्मिलन का संगम बना प्रयागराज महाकुंभ, अपनों से मिलाए गये मेले में बिछड़े हुए 50 हजार से ज्यादा लोग

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

8 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

13 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

29 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

43 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

43 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago