उत्तर प्रदेश

Mahakumbh 2025: 1296 रुपये में हेलीकॉप्टर जॉयराइड का आनंद ले सकेंगे पर्यटक, पवनहंस द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी सुविधा

महाकुम्भ-2025 में हेलीकाप्टर जॉयराइड करने वालों को 1296 रूपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा. पहले यह किराया 3000 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित था.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह जॉयराइड 07 से 08 मिनट तक की होगी. 13 जनवरी से डिजिटली इसका शुभारम्भ किया जायेगा. पर्यटक एवं श्रद्धालु 07 से 08 मिनट में आसमान की ऊंचाई से महाकुम्भ क्षेत्र का विहंगम दृश्य देख सकेंगे.

www.upstdc.co.in पर कर सकेंगे बुकिंग

हेलीकाप्टर जॉयराइड के लिए ऑनलाइन बुकिंग www.upstdc.co.in  के माध्यम से की जा सकती है. यह सुविधा भारत सरकार के उपक्रम पवनहंस द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी. मौसम साफ रहने पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की उपलब्धता को देखते हुए हेलीकाप्टर लगातार पर्यटकों को आसमान से प्रयागराज का विलक्षण दृश्य दिखायेगा.

इसके अलावा योगी सरकार द्वारा पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा वाटर स्पोर्टस एवं एडवेंचर स्पोर्टस में रूचि रखने वाले पर्यटकों को रोमांचकारी अनुभव देने के लिए तैयारी की गयी है. इसके लिए महाकुम्भ मेला क्षेत्र में चिह्नित स्थानों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

24 से होगा ड्रोन शो

24 से 26 जनवरी तक ड्रोन शो होगा. इसके अलावा वॉटर लेजर शो समेत अन्य गतिविधियां भी होंगी.

देश के जाने माने 5250 कलाकार विभिन्न मंचों पर देंगे प्रस्तुति

प्रयागराज में स्थापित विभिन्न मंचों से देश के जाने माने कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुति भी देगे. इसके अलावा लेजर शो, ड्रोन शो एवं यूपी दिवस से संबंधित कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे. महाकुम्भ के गंगा पंडाल पर 16 जनवरी से बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन शुभारंभ करेंगे. समापन प्रस्तुति 24 फरवरी 2025 को मोहित चौहान देंगे.

देश के दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

16 जनवरी को शंकर महादेवन व रविशंकर, 17 जनवरी को महेश काले व विश्व मोहन भट्ट, 18 जनवरी को पार्वती बाउल व विनायक तोरवी, 19 जनवरी को सौनक चट्टोपाध्याय व उल्हास काशालकर, 20 को रामचंद्र व कुमार विश्वास, 21 को कुमार विश्वास व रोनू मजूमदार, 22 को प्रतिभा सिंह बघेल व कुमार विश्वास, 24 को पुरु दधीच, 25 को रवि त्रिपाठी व शोवाना नारायण,  26 जनवरी को साधना सरगम व दीपिका रेड्डी, 27 को मालिनी अवस्थी, 31 को हेमामालिनी व रजनी-गायत्री,  7 फरवरी को डोना गांगुली व योगेश गंधर्व, 8 को कविता कृष्णमूर्ति, डॉ. एल सुब्रमण्यम, 9 फरवरी को सुरेश वाडेकर व सोनल मान सिंह, 10 फरवरी को हरिहरन, 14 फरवरी को नवदीप वडाली व बनाश्री राव, 15 फरवरी को देवमित्रा सेनगुप्ता व रंजना गौहर, 17 फरवरी को नितिन मुकेश व अनिठा गुहा, 21 फऱवरी को कविता सेठ व उमा माहेश्वरी, 23 फऱवरी को कैलाश खेर व शर्मिला विश्वास, 24 फरवरी को मोहित चौहान समेत कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

2 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

6 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

32 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago