महाकुंभ 2025

Maha Kumbh: संगम त्रिवेणी पर 2 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र काृ किया गया विस्तार, 2 लाख श्रद्धालु कर सकेंगे स्नान

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में संगम स्नान का विशेष महत्व है. इसको लेकर योगी सरकार भी सजग है और उसने श्रद्धालुओं को संगम स्नान कराने की वृहद तैयारी की है. मात्र 85 दिनों के अंदर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग की यांत्रिक शाखा बैराज यंत्रिक खंड अनुरक्षण वाराणसी ने दिन रात एक करके संगम त्रिवेणी पर 2 हेक्टेयर से ज्यादा एरिया को विस्तार दिया है, जिसके चलते अब यहां अमृत स्नान पर भी हर घंटे दो लाख श्रद्धालु सुगमता के साथ स्नान कर सकेंगे. पानी में समाहित एरिया को रिक्लेम करने के लिए 4 ड्रेजर मशीनों का उपयोग किया गया.

2 हेक्टेयर एरिया में वृद्धि से जो त्रिकोण बना है उससे तीन तरफ से स्नान की सुविधा मिली है. इस क्षेत्र को ही संगम नोज कहा जा रहा है.

सुगम स्नान की मिलेगी सुविधा

सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता (सज्जा एवं सामग्री प्रबंध) लखनऊ उपेन्द्र सिंह ने बताया कि 2019 कुम्भ (Maha Kumbh) में योगी सरकार द्वारा 25 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए स्नान की व्यवस्था की गई थी. विगत 6 वर्षों में नदी की कटान के कारण संगम नोज काफी सीमित रह गया था. इस बार योगी सरकार ने महाकुम्भ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं को संगम स्नान कराने का संकल्प लिया है, इसको देखते हुए संगम क्षेत्र के विस्तार की बहुत आवश्यकता थी.


ये भी पढ़ें: Maha Kumbh: पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम पहुंचकर लाखों श्रद्धालुओं ने किया महास्नान, चप्पे चप्पे पर रखी जा रही नजर


-भारत एक्सप्रेस

विशाल तलवार

Recent Posts

Sarkari Naukri Update: अब चरित्र सत्यापन के बिना भी मिलेगी नौकरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP Jobs Latest Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने नई भर्ती नीति के तहत बड़ा फैसला…

37 minutes ago

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! रातभर बरसे बादल, 6.4 डिग्री लुढ़का पारा, ठंड ने दे दी दस्तक

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली है कि लोगों को…

56 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: किसानों की दिवाली होगी रोशन, आज पीएम मोदी भेजेंगे 24वीं किस्त के 2000 रुपये

PM Kisan 24th Installment Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात से पीएम किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 30 अक्टूबर 2026: इस समय भूलकर भी न करें कोई शुभ काम, नोट करें राहुकाल, नक्षत्र और अमृत चौघड़िया का समय

Aaj Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास…

1 hour ago

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026: वृषभ-तुला पर बरसेगी शुक्रदेव की कृपा, इन राशियों को होगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal: 30 अक्टूबर 2026 का राशिफल: शुक्रवार को शुक्रदेव के उदित होने से…

2 hours ago