उत्तर प्रदेश

कल्कि महोत्सव: डॉ. कुमार विश्वास की मौजूदगी में महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज ने पढ़कर सुनाया पीएम मोदी का संदेश

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम परिसर में गुरुवार (7 नवंबर) से 108 कुंडीय शिलादान महायज्ञ के बाद कल्कि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. शुक्रवार (8 नवंबर) को कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, महान कवि डॉ. कुमार विश्वास की उपस्थिति में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद जी महाराज ने भारत के यशस्वी और ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का का संदेश वाचन किया.

महायज्ञ में देशभर से लोग शामिल हुए

बता दें कि महोत्सव के पहले दिन सुबह सर्वाथसिद्धि महायज्ञ में भक्तों ने धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ आहुतियां दीं. विभिन्न गांवों के लोगों के साथ देशभर लोग महायज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचे.

पीएम मोदी ने भेजा संदेश

वहीं, श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामना पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा कि श्री कल्कि धाम के निर्माणार्थ होने वाली समस्त तैयारियों के पूर्ण होने के बारे में जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई. श्री कल्कि धाम के निर्माण के लिए 108 कुंडीय शिलादान महायज्ञ में हिस्सा ले रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं.

आगे कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि का यह अद्भुत कालखण्ड है. पिछले कुछ वर्षों में हमने अयोध्या में रामलला के विराजमान होने, काशी के कायाकल्प व बाबा विश्वनाथ धाम के वैभव को देखा. इस दौरान सोमनाथ के विकास और केदार घाटी के पुनर्निर्माण से लेकर महाकाल के महालोक तक हमारे तीर्थ स्थलों से जुड़े बुनियादी ढांचे को बेहतर किया गया है. इस साल फरवरी में मुझे श्री कल्कि धाम के शिलान्यास का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ. मुझे विश्वास है कि यह पावन धाम हमारी आस्था के विराट केंद्र के रूप में उभरेगा. श्री कल्कि धाम के निर्माण से जुड़े सभी लोगों, संत-महापुरुषों को इस विशेष अवसर की बधाई.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आखिर क्या चल रहा है प्रेमानंद महाराज के आश्रम में? पहले आत्महत्या फिर गुमशुदा अब लापता

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…

26 minutes ago

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

1 hour ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

1 hour ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

2 hours ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

2 hours ago