उत्तर प्रदेश

कैलाश मंदिर के बाहर बिक रही मिलावटी मिठाइयां, जांच कराए प्रशासन, महंत गौरव गिरी का दावा

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी का आरोप है कि मंदिर के बाहर स्थित दुकानों में मिलावटी मिठाइयां बेची जा रही हैं जिससे श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है. नाराज महंत ने जिला प्रशासन से प्रसाद की जांच कराने की मांग की है. महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश की योगी सरकार ने हाल ही में एक फैसला लिया है, जिसके अनुसार, मंदिरों के बाहर खान-पान को लेकर जांच की जाएगी.

प्रसाद में मिलावट

सरकार के आदेश से मंदिरों के पुजारियों और महंतों को बहुत आश्वासन मिला है. उन्होंने कहा, कैलाश मंदिर के बाहर मिलने वाले प्रसाद में कुछ रूप से मिलावट की जाती है. यहां भारी संख्या में भक्त आते हैं. मंदिर के बाहर से प्रसाद खरीदते हैं और भगवान को भोग लगाते हैं। इसके बाद वह प्रसाद ग्रहण करते हैं. प्रसाद में मिलावट की वजह से सैकड़ों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है जो कि ठीक नहीं है.

महंत ने आगे कहा कि मैं आगरा प्रशासन से मांग करता हूं कि कैलाश मंदिर के बाहर मिलने वाले प्रसाद की जांच कराई जाए. यहां देखा जाए कि प्रसाद में किस प्रकार की मिलावट की जा रही है और प्रसाद की गुणवत्ता क्या है. प्रसाद बनाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है.

उनके मुताबिक मंदिर के बाहर सूजी मिलाकर मिल्क केक बेचा जा रहा है. जिसकी कई बार यहां पर श्रद्धालुओं ने शिकायत भी की है. श्रद्धालुओं के अनुसार, मिलावट से भरे प्रसाद को खाकर उनका व्रत भंग हो गया है.

बता दें कि तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट को लेकर देशभर के प्राचीन मंदिरों ने हाल ही में अपने यहां मिलने वाले प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर जानकारी दी थी। इसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर प्रशासन व वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने भी जानकारी साझा की थी.

आईएएनएस

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago