Bharat Express DD Free Dish

लखनऊ: आधी रात करने निकले थे चोरी, गश्त पर निकले दरोगा ने मंसूबों पर फेरा पानी

लखनऊ के निगोहां में देर रात गश्त कर रहे कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी की मुस्तैदी से कृषि गोदाम में चोरी टली. पुलिस ने चोरों का पीछा कर चोरी हुआ रोटावेटर बरामद किया.

Nigohan Police Patrol Foils Theft Attempt At Agriculture Warehouse In Lucknow Bharat Express

Lucknow Theft Attempt: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक गांव में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी चोरी होने से बच गई. शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान कस्बा प्रभारी अनूप तिवारी की सूझबूझ से चोर कृषि उपकरणों के गोदाम से चोरी किया गया रोटावेटर छोड़कर भागने पर मजबूर हो गए.

कस्बा इंचार्ज की नजर से नहीं बच पाए चोर

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मोहनलालगंज तहसील स्थित ऐतिहासिक निगोहां गांव का है. शुक्रवार देर रात कस्बा प्रभारी अनूप तिवारी अपनी टीम के साथ इलाके में रूटीन गश्त पर निकले थे. इसी दौरान कृषि उपकरण गोदाम के पास उन्हें कुछ संदिग्ध हलचल दिखाई दी. जब वे पास पहुंचे तो देखा कि चोर गोदाम से कीमती रोटावेटर चोरी कर ले जाने की फिराक में थे.

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में सरयू नदी के कटान की चपेट में प्रचीन मंदिर, CM योगी ने बचाने के लिए दिए सख्त निर्देश

पुलिस की गाड़ी देखते ही चोरों के हाथ-पांव फूल गए. कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी ने बिना वक्त गंवाए चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया.

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे चोर

पुलिस को अपने पीछे आता देख चोर रोटावेटर को मौके पर ही पटककर भागने लगे. कस्बा प्रभारी ने पुलिस बल के साथ कई किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया. हालांकि, रात के अंधेरे और गांव की संकरी गलियों का फायदा उठाकर आरोपी चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे.

पुलिस ने मौके से चोरी हुआ रोटावेटर सकुशल बरामद कर गोदाम मालिक को सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल निगोहां पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में आसपास के इलाकों और रास्तों की नाकाबंदी कर दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें: फिर टूटेगा गिनीज रिकॉर्ड! ’27 लाख दीयों से सजेगा अयोध्या…’ दीपोत्सव 2026 के लिए तैयारियां तेज

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read