उत्तर प्रदेश

मथुरा में खूनी खेल: सगाई समारोह में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या, पत्नी से अवैध संबंध के शक में चली लाइसेंसी पिस्टल

Mathura engagement ceremony murder case: मथुरा/ राकेश पचौरी:  उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सगाई समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. थाना हाईवे क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित ‘रोजी गार्डन’ में शनिवार शाम को पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद मांगलिक कार्यक्रम वाले घर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

सगाई समारोह में हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पारसोली का एक परिवार गोवर्धन रोड स्थित मैरिज होम में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने आया था. समारोह में सभी रिश्तेदार और मेहमान खुशियों के माहौल में डूबे हुए थे. इसी बीच परिवार के दो चचेरे भाइयों—गजेंद्र और पवन चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि पवन ने अपना आपा खो दिया. उसने तैश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और गजेंद्र पर सीधे गोली चला दी.

मौके पर मची अफरा-तफरी, अस्पताल में मौत

समारोह के बीच अचानक गोली की आवाज गूंजते ही वहां भगदड़ मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और जश्न का माहौल पूरी तरह से खराब हो गया. गोली लगने से गजेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में परिवार के लोग और अन्य मेहमान गंभीर रूप से घायल गजेंद्र को लेकर नजदीकी अस्पताल की तरफ दौड़े. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी. अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया. इस खबर के मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ें: नागिन ने लिया बच्चे की मौत का बदला! आधी रात को सोते हुए मासूम को सांप ने डसा, इलाके में फैली दहशत

आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध का शक

घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पवन चौधरी को वारदात स्थल के पास से ही दबोच लिया. पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली है. मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) रिफाइनरी प्रवीण तिवारी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश सामने आई है. आरोपी पवन चौधरी को शक था कि उसके चचेरे भाई गजेंद्र के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. इसी संदेह के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

11 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

29 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

1 hour ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago