Mathura Police Encounter: मथुरा/राकेश पचौरी: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पिछले तीन दिनों से एक ‘सफेद कार’ ने छात्राओं और उनके परिजनों की रातों की नींद उड़ा रखी थी. लिफ्ट देने के बहाने स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाले एक ‘सीरियल शिकारी’ ने पूरे इलाके में भयंकर दहशत फैला दी थी. लेकिन, आखिरकार मथुरा पुलिस और स्वाट टीम ने इस खौफ का खात्मा कर दिया है. मुठभेड़ के दौरान इस शातिर दरिंदे के दोनों पैरों में गोली लगी है और अब वह पुलिस की गिरफ्त में अस्पताल के बेड पर कराह रहा है.
बलदेव, महावन, गोवर्धन, कोतवाली और जैंत… ये वो 5 थाना क्षेत्र हैं, जहां इस शातिर अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा ने महज 3 दिन के अंदर वारदातों को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, यह अपराधी एक सफेद कार में घूमता था और अकेली छात्राओं को लिफ्ट देने का झांसा देकर कार में बैठाता था, जिसके बाद वह उनके साथ छेड़छाड़, लूट और अपहरण का प्रयास करता था.
इन वारदातों में सबसे खौफनाक मामला तब सामने आया, जब कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा को भूरा ने जबरन अपनी कार में खींच लिया. लेकिन इस छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी. उसने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार का स्टीयरिंग झटके से मोड़ दिया. कार सीधे एक पोल से जा टकराई! इसी मौके का फायदा उठाकर छात्रा शोर मचाते हुए कार से बाहर निकल भागी. इस घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया था.
घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इस ‘सीरियल साइको’ की पहचान ओमप्रकाश उर्फ भूरा के रूप में की. गिरफ्तारी के लिए 3 स्पेशल टीमें बनाई गईं. जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस की ‘आत्मरक्षार्थ’ फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी.
ये भी पढ़ें: 11 थप्पड़, 5 लातें और…; कानपुर में सरेआम क्यों हुई खाकी की कुटाई? देखें VIRAL VIDEO
सीओ महावन संजीव कुमार राय (Mathura CO Mahavan Sanjeev Kumar Rai) ने बताया कि इस शातिर के पास से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. भूरा के खिलाफ पहले से ही बलात्कार, अपहरण और लूट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के इस ‘सुपर-एक्शन’ के बाद मथुरा की छात्राओं ने राहत की सांस ली है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…