Urdu Conclave 2026

11 थप्पड़, 5 लातें और…; कानपुर में सरेआम क्यों हुई खाकी की कुटाई? देखें VIRAL VIDEO

Kanpur Lawyer Police Fight Video: कानपुर के सिविल लाइंस इलाके में पुलिसकर्मी और वकील के बीच हुई भयंकर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. आरोप है कि सिपाही नशे में धुत होकर वसूली कर रहे थे. जॉइंट CP ने UP-112 के सिपाही को सस्पेंड कर दिया है.

Kanpur police lawyer brawl Video

रोहित/कानपुर: Kanpur Lawyer Police Fight Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे की किरकिरी करा दी है. शहर के वीआईपी इलाके सिविल लाइंस (गुप्तार घाट) पर बीच सड़क पर कानून के दो रक्षकों (पुलिस और वकील) के बीच ऐसा ‘फ्री-स्टाइल दंगल’ हुआ, जिसे देखकर राहगीर भी सन्न रह गए. वर्दीधारी सिपाहियों और एक वकील के बीच पहले गाली-गलौज हुई और फिर बात इतनी बिगड़ गई कि सरेआम लात-घूंसे चलने लगे.

11 थप्पड़, 5 लातें और बीच सड़क पर गुत्थमगुत्था (Kanpur police lawyer brawl)

सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे 2 मिनट 41 सेकंड के इस वीडियो में एक वकील सिपाही पर बुरी तरह हावी दिख रहा है. वकील ने पहले सिपाही को एक जोरदार थप्पड़ जड़ा और फिर लात-घूंसों की बरसात कर दी. सिपाही ने भी बचाव में वकील के बाल पकड़ लिए, लेकिन अन्य वकीलों के दबाव में उसे बाल छोड़ने पड़े.

जैसे ही सिपाही ने बाल छोड़े, वकील ने उसे लात मार दी. जवाब में सिपाही ने वकील का पैर पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया. जब राहगीरों ने बीच-बचाव किया, तो कुछ ही सेकंड में वकील फिर से दौड़कर आया और सिपाही पर थप्पड़ों की झड़ी लगा दी. पीछे से आवाज आ रही थी- “राहुल रहने दे…” तब जाकर यह हाई-वोल्टेज ड्रामा शांत हुआ.

अवैध वसूली और नशे का सनसनीखेज आरोप (Guptar Ghat Kanpur dispute)

इस पूरे बवाल की जड़ सिपाहियों की ‘चेकिंग’ थी. वकीलों और क्षेत्रीय लोगों का सीधा आरोप है कि दोनों सिपाही शराब के भयंकर नशे में धुत थे और गुप्तार घाट के पास अवैध रूप से वाहनों को रोककर वसूली कर रहे थे. जब वकीलों ने इसका विरोध किया, तो सिपाहियों ने बदतमीजी शुरू कर दी, जिसके बाद यह भीषण हाथापाई हुई.

ये भी पढ़ें: मथुरा में ‘खौफ’ का एनकाउंटर! 3 दिन, 5 थाने और छात्राओं से दरिंदगी; बहादुर बच्चे ने कैसे किया गेम ओवर?

सस्पेंड सिपाही वर्दी पहनकर कर रहा था वसूली (Kanpur lawyer Police Fight)

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि जिन दो सिपाहियों की पिटाई हुई, उनमें से एक सिपाही दुष्यंत सिंह पिछले छह महीने से सस्पेंड चल रहा है! निलंबन के दौरान उसने लाइन में हाजिरी तक नहीं दी और पुलिस एक्ट का उल्लंघन करते हुए सरेआम ‘वर्दी’ पहनकर वसूली कर रहा था. वहीं, दूसरा सिपाही धीरज मिश्रा UP-112 में तैनात था.

ये भी पढ़ें: टिकट नहीं मिलने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक, पुलिस पर पथराव; दतिया में 15KM लंबा जाम

जॉइंट CP ने लिया एक्शन (Action lawyer Police Fight Video Kanpur)

वीडियो वायरल होने के बाद जॉइंट CP (लॉ एंड ऑर्डर) विपिन टाडा और डीसीपी ईस्ट ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया. एसीपी लाइन आनंद ओझा ने बताया कि अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण के आरोप में UP-112 में तैनात सिपाही धीरज मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, पहले से निलंबित सिपाही दुष्यंत सिंह से जवाब तलब किया गया है. दोनों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है और जांच पूरी होते ही एफआईआर (FIR) दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read