Urdu Conclave 2026

मथुरा में ‘खौफ’ का एनकाउंटर! 3 दिन, 5 थाने और छात्राओं से दरिंदगी; बहादुर बच्चे ने कैसे किया गेम ओवर?

Mathura Police Encounter: मथुरा में लिफ्ट के बहाने छात्राओं से दरिंदगी और अपहरण की कोशिश करने वाले ‘सीरियल साइको’ का पुलिस ने किया काम तमाम. 3 दिन में 5 वारदातों को अंजाम देने वाले ओमप्रकाश उर्फ भूरा के दोनों पैरों में लगी गोली, खौफनाक दहशत का हुआ अंत.

Mathura Police Encounter

Mathura Police Encounter: मथुरा/राकेश पचौरी: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पिछले तीन दिनों से एक ‘सफेद कार’ ने छात्राओं और उनके परिजनों की रातों की नींद उड़ा रखी थी. लिफ्ट देने के बहाने स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश करने वाले एक ‘सीरियल शिकारी’ ने पूरे इलाके में भयंकर दहशत फैला दी थी. लेकिन, आखिरकार मथुरा पुलिस और स्वाट टीम ने इस खौफ का खात्मा कर दिया है. मुठभेड़ के दौरान इस शातिर दरिंदे के दोनों पैरों में गोली लगी है और अब वह पुलिस की गिरफ्त में अस्पताल के बेड पर कराह रहा है.

3 दिन और 5 थानों में ‘सफेद कार’ की दहशत

बलदेव, महावन, गोवर्धन, कोतवाली और जैंत… ये वो 5 थाना क्षेत्र हैं, जहां इस शातिर अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा ने महज 3 दिन के अंदर वारदातों को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, यह अपराधी एक सफेद कार में घूमता था और अकेली छात्राओं को लिफ्ट देने का झांसा देकर कार में बैठाता था, जिसके बाद वह उनके साथ छेड़छाड़, लूट और अपहरण का प्रयास करता था.

बहादुर छात्रा का ‘मास्टरस्ट्रोक’ और बची जान (Mathura student kidnapping attempt)

इन वारदातों में सबसे खौफनाक मामला तब सामने आया, जब कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा को भूरा ने जबरन अपनी कार में खींच लिया. लेकिन इस छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी. उसने सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार का स्टीयरिंग झटके से मोड़ दिया. कार सीधे एक पोल से जा टकराई! इसी मौके का फायदा उठाकर छात्रा शोर मचाते हुए कार से बाहर निकल भागी. इस घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया था.

तड़ातड़ गोलियां और ‘लंगड़ा’ हुआ भूरा (Mathura crime latest news)

घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और इस ‘सीरियल साइको’ की पहचान ओमप्रकाश उर्फ भूरा के रूप में की. गिरफ्तारी के लिए 3 स्पेशल टीमें बनाई गईं. जब पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की, तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस की ‘आत्मरक्षार्थ’ फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी.

ये भी पढ़ें: 11 थप्पड़, 5 लातें और…; कानपुर में सरेआम क्यों हुई खाकी की कुटाई? देखें VIRAL VIDEO

सीओ महावन संजीव कुमार राय (Mathura CO Mahavan Sanjeev Kumar Rai) ने बताया कि इस शातिर के पास से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. भूरा के खिलाफ पहले से ही बलात्कार, अपहरण और लूट के कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के इस ‘सुपर-एक्शन’ के बाद मथुरा की छात्राओं ने राहत की सांस ली है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read