Mayawati 70th Birthday: उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘आयरन लेडी’ के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली बहुजन समाज पार्टी की सर्वेसर्वा मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं. 15 जनवरी का दिन वैसे भी बसपा कार्यकर्ताओं के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता, लेकिन इस बार का जश्न खास है क्योंकि ‘बहनजी’ ने जीवन के सात दशक पूरे कर लिए हैं. राजधानी लखनऊ से लेकर दिल्ली तक, आज नीले झंडों की चमक और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा है.
राजनीति अपनी जगह है और व्यक्तिगत रिश्ते अपनी जगह. आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर मायावती को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के संदेश की हो रही है.
एक समय पर उत्तर प्रदेश में ‘बुआ-बबुआ’ की जोड़ी के रूप में सुर्खियां बटोरने वाले इन दोनों नेताओं के बीच सियासी दूरियां भले ही बढ़ गई हों, लेकिन अखिलेश ने आज बड़े ही सम्मान के साथ मायावती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- “आदरणीय सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. उनको स्वस्थ, स्वतंत्र जीवन और सार्थक सक्रियता के लिए अनंत शुभकामनाएं.”
अखिलेश ने आगे लिखा- “उन्होंने जीवन भर प्रभुत्वादियों के ख़िलाफ़ जाकर शोषित, वंचित, उत्पीड़ित, उपेक्षित व अपमानित समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए जो रात-दिन अनवरत संघर्ष किया और संविधान विरोधी भाजपा और उनके संगी-साथियों को जिस तरह ललकारा,वो निरंतर रहे, इस कामना के साथ, उनको जन्मदिन की पुनः बधाई.”
ये भी पढ़ें- साहब! ये मांझा नहीं ‘फंदा’ है; पिता ने बैंड बजाकर बेटे को डॉक्टर बनाया, चाइनीज मांझे ने पल भर में सब उजाड़ दिया
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…