उत्तर प्रदेश

मीट कारोबारी का क्रूरता से कर्मचारियों को बेल्ट से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meerut के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मीट कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा. इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कारोबारी शान कुरैशी बेल्ट और चाबुक से अपने दोनो कर्मचारियों को बुरी तरह मारता दिख रहा है.

पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तीन महीने की बकाया सैलरी मांगने पर पीटा गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी शान को हिरासत में लेकर उसपर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आरोपी शान कुरैशी की क्षेत्र में मुर्गा मीट की दुकान है. यहां साजिद और समीर नाम के दो कर्मचारी नौकरी करते हैं. आरोप है कि दोनों ने शान से तीन माह की पगार मांगी थी.

आरोपी ने दोनों को अपने घर श्याम नगर बुलाया और दोनों पर बेल्ट से बुरी तरह पीटकर घायल दिया. वायरल वीडियो में साजिद और समीर को बेरहमी से पीटा जा रहा है.

एक मिनट के वीडियो में कारोबारी ने साजिद को 10 और समीर को 15 से ज़्यादा बार बेल्ट से मारा. पिटाई इतनी ज़ोर से की गई कि उनके शरीर पर गहरे चोट के निशान आ गए. इस दौरान कमरे में कुछ और लोग भी बैठे थे, लेकिन कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया.

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़े:सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने का दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

2 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

6 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

40 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

42 minutes ago