Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मीट कारोबारी का क्रूरता से कर्मचारियों को बेल्ट से पीटने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मीट कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा. इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Edited by Vaibhav Gupta

Meerut के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मीट कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा. इस बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कारोबारी शान कुरैशी बेल्ट और चाबुक से अपने दोनो कर्मचारियों को बुरी तरह मारता दिख रहा है.

पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें तीन महीने की बकाया सैलरी मांगने पर पीटा गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी शान को हिरासत में लेकर उसपर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आरोपी शान कुरैशी की क्षेत्र में मुर्गा मीट की दुकान है. यहां साजिद और समीर नाम के दो कर्मचारी नौकरी करते हैं. आरोप है कि दोनों ने शान से तीन माह की पगार मांगी थी.

आरोपी ने दोनों को अपने घर श्याम नगर बुलाया और दोनों पर बेल्ट से बुरी तरह पीटकर घायल दिया. वायरल वीडियो में साजिद और समीर को बेरहमी से पीटा जा रहा है.

एक मिनट के वीडियो में कारोबारी ने साजिद को 10 और समीर को 15 से ज़्यादा बार बेल्ट से मारा. पिटाई इतनी ज़ोर से की गई कि उनके शरीर पर गहरे चोट के निशान आ गए. इस दौरान कमरे में कुछ और लोग भी बैठे थे, लेकिन कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया.

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

ये भी पढ़े:सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने का दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital