ISPL इवेंट में सलमान खान
Salman Khan IPL Offer: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को अक्सर क्रिकेट के लिए जुनूनी होते तो आपने देखा होगा. जब देश में IPL (Indian Premier League) की शुरुआत हुए तो उनके पास भी अपनी टीम बनाने का ऑफर था. हालांकि, उन्होंने टीम नहीं बनाई. हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए उन्होंने बताया है कि 2008 में टीम खरीदने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. इसके बाद सलमान खाने ने खुद को ओल्ड कहा है. साथ ही पछतावे के सवाल पर उन्होंने तगड़ा जवाब दिया है. आइये जाने भाईजान ने क्या राज खोले हैं?
सलमान खान ने खुलासा किया है कि साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी. उस समय ललित मोदी और बीसीसीआई दोनों चाहते थे कि बॉलीवुड के बड़े नाम इस लीग से जुड़ें. सलमान खान को भी टीम खरीदने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया. सलमान खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे आईपीएल के लिए अब ओल्ड हो गए हैं. ये सब बड़े लोगों का खेल है. हम चाहते हैं इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (Salman Khan joins ISPL) को समर्थन मिले. हम जमीन से जुड़े हुए लोग हैं. जो खुद खेल सकते हैं वो खेलते हैं.
सलमान खान की क्रिकेट में काफी रुचि है और वे अक्सर इस पर बात भी करते हैं. वे आईपीएल में प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स और शाहरुख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. हालांकि, खुद IPL में एंट्री न लेने के बारे में उन्होंने कहा कि आईपीएल के लिए तो ओल्ड हो गए हम. आईपीएल का ऑफर हुआ था हमें, लिया नहीं. खुश ही हैं हम, ऐसा नहीं है कि मुझे कोई पछतावा है, मैं खुश हूं.
ये भी पढ़ें: तारक मेहता में ‘दया बेन’ का कमबैक? असित मोदी के साथ दिखी दिशा वकानी; फैंस हुए बेकाबू
सलमान खान ने आईपीएल टीम नहीं खरीदी, लेकिन उन्होंने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL, Indian Street Premier League) में नई दिल्ली फ्रेंचाइजी खरीदी है. सीजन 3 (2025) से यह टीम लीग में शामिल होगी. सलमान खान ने कहा कि वे क्रिकेट को लेकर जुनूनी हैं और आईएसपीएल से जुड़कर बेहद रोमांचित हैं. यह लीग न केवल भारत में जमीनी स्तर के क्रिकेट को बढ़ावा देती है, बल्कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक अहम मंच भी प्रदान करती है.
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi:
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्ल योग शुभ परिणाम…