उत्तर प्रदेश

मेरठ में 13 साल की बच्ची की शादी, पुलिस पहुंची तो फरार हुआ कथित दूल्हा

Meerut child marriage case: मेरठ में 13 साल की किशोरी की मंदिर में शादी कराए जाने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलते ही डायल-112 की पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद करीब 20 साल का युवक और उसके साथ आए अन्य लोग मौके से भाग निकले. पुलिस ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.

CWC ने की पूछताछ

मौके पर किशोरी अपनी मां के साथ मिली. महिला पुलिसकर्मियों ने उसे अपने संरक्षण में लिया और मेडिकल थाने लेकर पहुंचीं. इसके बाद किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने पेश किया गया. कमेटी ने उसके बयान दर्ज किए और काउंसलिंग भी कराई. फिलहाल किशोरी को सुरक्षा के मद्देनजर राजकीय बालिका गृह भेज दिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की तस्वीर

बताया जा रहा है कि किशोरी की शादी से जुड़ी सूचना सोशल मीडिया पर फोटो के साथ वायरल हुई थी. इसी के आधार पर पुलिस तक मामला पहुंचा. तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कथित दूल्हा और दूसरे लोग वहां से निकल चुके थे.

पुलिस कर रही जांच

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किशोरी को मंदिर तक कौन लेकर आया था और शादी की रस्में किसके कहने पर कराई जा रही थीं. पुलिस फरार युवक और अन्य लोगों की तलाश कर रही है. साथ ही मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.


ये भी पढ़ें: 77 मुकदमों वाले बाहुबली उमाकांत यादव को मिली जमानत, 6 साल बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व सांसद


सीओ सिविल लाइंस दीक्षा भोरिया ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चाइल्ड वेलफेयर कमेटी कर रही है. CWC की रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

23 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

56 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago