Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मेरठ में 13 साल की बच्ची की शादी, पुलिस पहुंची तो फरार हुआ कथित दूल्हा

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में 13 साल की किशोरी की मंदिर में शादी कराए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही करीब 20 साल का कथित दूल्हा और अन्य लोग फरार हो गए.

Meerut child marriage case

मेरठ में 13 साल की किशोरी की शादी का मामला

Edited by Sahil Singh

Meerut child marriage case: मेरठ में 13 साल की किशोरी की मंदिर में शादी कराए जाने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया. मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है. सूचना मिलते ही डायल-112 की पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की गाड़ी देखते ही वहां मौजूद करीब 20 साल का युवक और उसके साथ आए अन्य लोग मौके से भाग निकले. पुलिस ने काफी देर तक आसपास तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका.

CWC ने की पूछताछ

मौके पर किशोरी अपनी मां के साथ मिली. महिला पुलिसकर्मियों ने उसे अपने संरक्षण में लिया और मेडिकल थाने लेकर पहुंचीं. इसके बाद किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने पेश किया गया. कमेटी ने उसके बयान दर्ज किए और काउंसलिंग भी कराई. फिलहाल किशोरी को सुरक्षा के मद्देनजर राजकीय बालिका गृह भेज दिया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की तस्वीर

बताया जा रहा है कि किशोरी की शादी से जुड़ी सूचना सोशल मीडिया पर फोटो के साथ वायरल हुई थी. इसी के आधार पर पुलिस तक मामला पहुंचा. तस्वीर सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कथित दूल्हा और दूसरे लोग वहां से निकल चुके थे.

पुलिस कर रही जांच

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किशोरी को मंदिर तक कौन लेकर आया था और शादी की रस्में किसके कहने पर कराई जा रही थीं. पुलिस फरार युवक और अन्य लोगों की तलाश कर रही है. साथ ही मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है.


ये भी पढ़ें: 77 मुकदमों वाले बाहुबली उमाकांत यादव को मिली जमानत, 6 साल बाद जेल से बाहर आएंगे पूर्व सांसद


सीओ सिविल लाइंस दीक्षा भोरिया ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चाइल्ड वेलफेयर कमेटी कर रही है. CWC की रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital