अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमलों को 25 साल पूरे हुए
September 11 2001 attack: 25 साल बीत चुके हैं उस काले दिन से, जब 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों ने दुनिया को हिला दिया था. उस दिन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के जुड़वां टावर, पेंटागन और एक और विमान में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी. आज, 11 सितंबर 2026 को अमेरिका इस याद को जिंदा रखने की कोशिश कर रहा है, भले ही नई पीढ़ी के लिए यह घटना इतिहास की किताबों में सिमटती जा रही हो.
9/11 मेमोरियल एंड म्यूजियम के अनुसार, लगभग 10 करोड़ अमेरिकी ऐसे हैं जो 2001 में या तो पैदा नहीं हुए थे या इतने छोटे थे कि उन्हें वह दिन याद नहीं. संग्रहालय अब सिर्फ याद दिलाने पर नहीं, बल्कि शिक्षा पर जोर दे रहा है. यहां प्रशिक्षित स्वयंसेवक जिनमें कई पूर्व फायरफाइटर, पुलिसकर्मी और पीड़ित परिवार के सदस्य शामिल हैं. नए आगंतुकों को बताते हैं कि क्या हुआ था. हर साल करीब 24 लाख लोग यहां आते हैं.
हमले के दिन 2,977 लोग मारे गए थे (जिनमें 19 आतंकवादी भी शामिल थे). ज्यादातर मौतें वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में हुईं. लेकिन त्रासदी यहीं खत्म नहीं हुई.
हर साल की तरह इस साल भी सात मौन रखे जाएंगे, जो हमले के अलग-अलग पलों को चिह्नित करते हैं:
8:46 बजे – फ्लाइट 11 नॉर्थ टावर से टकराया
9:03 बजे – फ्लाइट 175 साउथ टावर से टकराया
9:37 बजे – फ्लाइट 77 पेंटागन से टकराया
9:59 बजे – साउथ टावर गिरा
10:03 बजे – फ्लाइट 93 शैंक्सविले के पास गिरा
10:28 बजे – नॉर्थ टावर गिरा
सातवां मौन इस साल पहली बार उन लोगों के नाम पढ़ने के बाद रखा जाएगा, जो बचाव, रिकवरी और उसके बाद की बीमारियों से जुड़े थे.
इस साल न्यूयॉर्क में वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के साथ चार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन, बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश मौजूद रहने वाले हैं. पूर्व फर्स्ट लेडीज जिल बाइडन, लौरा बुश और हिलेरी क्लिंटन भी शामिल होंगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंटागन में बोलेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मेमोरियल साइट पर 2012 से राजनेताओं को भाषण देने से रोका गया है ताकि कार्यक्रम गैर-दलीय रहे, हालांकि ट्रंप ने इन रिपोर्ट्स से इनकार किया है.
ये भी पढ़ें: टॉप कमांडर मारा गया! इजरायल ने किया अचूक शिकार, सीक्रेट अड्डा भी तबाह
खालिद शेख मोहम्मद, जो इस हमले का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है और ओसामा बिन लादेन का करीबी था, जून 2028 में ग्वांतानामो बे के अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर मुकदमे के लिए पेश होगा.
-भारत एक्सप्रेस
अमर फारूकी की किताब Governors of Empire बताती है कि कैसे ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार…
कर्नाटक हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुकदमों से जुड़े पक्षकारों को अदालत की कार्यवाही…
Ravan Dahan Viral Video: दशहरे पर रावण दहन का एक कथित वायरल वीडियो चर्चा में…
Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.47 करोड़ के सोने के साथ…
DDA Flat in Delhi for 15 Lakh: दिल्ली विकास प्राधिकरण ने नरेला में 25% छूट…
पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हैदराबाद हाउस में…