Meerut Child Murder Case: सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक बेवफा प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक और दर्दनाक अंत होगा, इसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी. दरअसल मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में 6 महीने के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
बता दें इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के प्यार में अंधी होकर अपने पति का घर छोड़ने वाली महिला के आशिक ने ही 6 महीने के दूधमुंहे मासूम को रास्ते का कांटा समझकर नाले में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने गुमशुदा महिला को बरामद किया और पीड़ित पति ने अपनी गोद के लाल के बारे में पूछ लिया.
मामले की शुरुआत सहारनपुर से हुई, जहां रहने वाले इमरान की पत्नी की करीब तीन महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए हापुड़ के मुदाफरा गांव निवासी विशाल नाम के युवक से दोस्ती हुई थी. देखते ही देखते यह दोस्ती इस कदर परवान चढ़ी कि महिला अपने पति और घर-परिवार को छोड़कर प्रेमी विशाल के साथ फरार हो गई.
अपने साथ वह अपने 6 महीने के मासूम बच्चे को भी ले गई थी. पत्नी और बच्चे के अचानक गायब होने के बाद परेशान पति इमरान ने सहारनपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की.
सहारनपुर पुलिस ने जब सर्विलांस की मदद से महिला के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक किया, तो उसकी लोकेशन मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी में मिली. पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर महिला को प्रेमी विशाल के घर से सकुशल बरामद कर लिया.
लेकिन जब पुलिस थाने में पति इमरान अपनी पत्नी के सामने पहुंचा, तो उसकी नजरें अपने 6 महीने के बच्चे को ढूंढने लगीं. जब इमरान ने कड़क लहजे में बच्चे के बारे में पूछा, तो महिला और उसका प्रेमी सकपका गए. पुलिस की सख्त पूछताछ में प्रेमी विशाल के मुंह से जो सच निकला, उसने हर किसी के होश उड़ा दिए.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने खोदी खुद की कब्र! गृह मंत्री नकवी के कबूलनामे से मचा हड़कंप, कहा- तबाह हो चुका है पाक
पूछताछ में आरोपी विशाल ने कबूला कि महिला के साथ रहने में 6 महीने का बच्चा लगातार उनके बीच में आ रहा था. इसी झुंझलाहट और नफरत में उसने मासूम बच्चे को उठाकर नाले में फेंक दिया और उसकी लाश को छिपा दिया. सहारनपुर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए आरोपी प्रेमी विशाल को गिरफ्तार कर लिया.
चूंकि हत्या की यह वारदात मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई थी, इसलिए सहारनपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कर केस की फाइल और आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मेरठ के नौचंदी थाने ट्रांसफर कर दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
24 अक्टूबर 2026 को सूर्य-शुक्र की अंशात्मक युति, बुध के वक्री होने और सूर्य के…
24 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार, मेष, वृषभ, तुला और कुंभ राशि के जातकों…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और…