Meerut Blue Drum Case
Meerut Blue Drum Case: मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में दोषी करार दी गई मुस्कान एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह उसका अपनी बेटी पीहू से मिलने की इच्छा जाहिर करना है. जेल में बंद मुस्कान ने बेटी से मुलाकात कराने के लिए जेल प्रशासन को पत्र लिखा है. इतना ही नहीं, उसने अपने वकीलों के माध्यम से भी अधिकारियों से बेटी से मिलवाने की अपील की है. मुस्कान चाहती है कि किसी भी तरह उसकी मुलाकात बेटी पीहू से करा दी जाए. हालांकि, इस मामले में जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुलाकात की अनुमति नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही दी जा सकती है.
जानकारी के मुताबिक, मुस्कान ने जेल प्रशासन को पत्र लिखकर अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलने की इच्छा जताई है. उसने अपने वकीलों के जरिए भी इस संबंध में प्रयास किए हैं. मुस्कान की अपील के बाद अब यह मामला चर्चा में आ गया है कि क्या उसे बेटी से मिलने की अनुमति मिलेगी.मेरठ जिला जेल के अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, जेल अधीक्षक अपने स्तर से इस तरह की मुलाकात की अनुमति नहीं दे सकते. नियमानुसार जो भी कार्रवाई और औपचारिकताएं जरूरी होंगी, उन्हें पूरा किया जाएगा. फिलहाल मुलाकात को लेकर अंतिम फैसला संबंधित नियमों और प्रक्रिया के आधार पर ही होगा.
गौरतलब है कि मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी. दोनों ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की है. उनकी याचिकाओं पर 30 नवंबर को सुनवाई होनी है. करीब दो साल पहले मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आरोप था कि दोनों ने मिलकर चाकू से सौरभ की हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में सीमेंट के साथ भरकर छिपाने की कोशिश की. इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे देश को झकझोर दिया था.
इस हत्याकांड का एक अहम पहलू मुस्कान की बेटी पीहू से भी जुड़ा है. बताया जाता है कि वारदात के बाद मुस्कान अपनी बेटी को अपनी मां के पास छोड़कर प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने चली गई थी. बाद में सौरभ की हत्या का खुलासा हुआ और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. अब जेल में बंद मुस्कान अपनी उसी बेटी से मिलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. उसकी इस अपील के बाद एक बार फिर नीले ड्रम हत्याकांड चर्चा में आ गया है.
फिलहाल मुस्कान की ओर से बेटी से मुलाकात के लिए पत्र दिया गया है. जेल प्रशासन का कहना है कि नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करनी होगी. ऐसे में अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस अपील पर क्या फैसला लेते हैं. दूसरी ओर, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.
भारत एक्सप्रेस
Nepal PM India Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आ…
Bihar Education Department: नवादा में HRMS पोर्टल के जरिए 181 शिक्षकों के खातों में वेतन,…
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित रावली रोड पर एक प्लास्टिक गोदाम में रात करीब…
Sehore Murder News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भाऊखेड़ी गांव में देर रात गोलीबारी…
महाराष्ट्र में FDA ने 20 और 21 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर 3.52 करोड़ रुपये…
Mirzapur Murder: मिर्जापुर के विरशाहपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते 33 वर्षीय अतुल दुबे…