उत्तर प्रदेश

‘आस्था’ की थाली में मिलावट का जहर: मेरठ में कुट्टू के आटे ने बरपाया कहर, एक्शन में आया खाद्य विभाग

Meerut Food Poisoning Update: मेरठ/हरीश शर्मा: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर व्रत रखना कई परिवारों के लिए मुसीबत का सबब बन गया. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ और ग्रेटर नोएडा में कुट्टू के आटे से बने पकवान खाने लोगों की तबीयत बिगड़ गई. फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए इन लोगों में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद आनन-फानन में अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

एक ही दुकान से खरीदा था आटा

मेरठ के मवाना इलाके में कुट्टू का मिलावटी आटा खाने से हड़कंप मच गया. यहां करीब 24 लोगों की हालत गंभीर हो गई. जांच में सामने आया कि बीमार हुए सभी लोगों ने मवाना के काबली गेट स्थित ‘श्रीजी किराना स्टोर’ से आटा खरीदा था.

कौन-कौन हुआ शिकार?

मोहल्ला हीरालाल निवासी सुमन, प्रीति और उनकी बेटी खुशी, आकांक्षा कॉलोनी के महेंद्र सिंह और उनका पूरा परिवार, शिवपुरी कॉलोनी के देवांश समेत कई लोग बीमार पड़े. काबली गेट निवासी सपा नेता नितिन चौहान, उनकी मां शर्मिष्ठा, पत्नी श्वेता और विद्युत निगम के प्रधान लिपिक वासुदेव के परिवार के कई सदस्य भी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए. इन सभी को रात करीब 10 बजे उल्टी और घबराहट होने पर निजी नर्सिंग होम और सीएचसी में भर्ती कराया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम (SDM) के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्रीजी किराना स्टोर पर छापेमारी की और आटे का सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया है.

‘जहर’ बन जाता है कुट्टू!

त्योहारों पर कुट्टू के आटे की मांग बढ़ने से मिलावट का खतरा भी बढ़ जाता है. आकाश हेल्थकेयर की डायटीशियन गिन्नी कालरा के मुताबिक कई बार दुकानदार पुराना और एक्सपायरी आटा बेच देते हैं, जिसमें फंगस लग जाती है. यह फूड पॉइजनिंग का मुख्य कारण है. कुट्टू हाई प्रोटीन फूड है. दिनभर खाली पेट रहने के बाद अचानक इसका सेवन पाचन तंत्र बिगाड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: ब्राउन गर्ल कैफे का लव जिहाद एंगल? ‘राहुल’ बना कमरू जमाल, नाबालिग को लखनऊ से अजमेर भेज करया धंधा

कैसे पहचानें खराब कुट्टू आटा

खराब आटे का रंग बदल जाता है और उसमें अजीब गंध आती है. असली कुट्टू थोड़ा दरदरा होता है, जबकि मिलावटी आटा ज्यादा बारीक हो सकता है. विशेषज्ञों की सलाह है कि कुट्टू के आटे को कभी भी कच्चा न खाएं, इसे अच्छी तरह पकाकर या उबालकर ही सेवन करें और खुली जगहों के बजाय पैक्ड और ब्रांडेड आटा ही खरीदें.

हरीश शर्मा

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago