क्राइम

भाइयों को नहीं भाया बहन का प्रेम प्रसंग, सर्जिकल ब्लेड से कर दिया प्रेमी का बुरा हश्र; जानें लखनऊ का पूरा मामला

रवि/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खुशहालगंज में प्रेम प्रसंग के विवाद ने हिंसा का रूप लिया. जब युवक पर युवती के दो भाइयों ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया. जिसके बाद स्थिति गंभीर बन गई. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. चलिए जानते है पूरा मामला:

प्रेम प्रसंग को लेकर जानलेवा हमला

लखनऊ के खुशहालगंज में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ. 25 वर्षीय महेंद्र कनौजिया पर युवती के दो भाइयों ने सर्जिकल ब्लेड से हमला किया. घटना के बाद महेंद्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. महेंद्र कनौजिया बीते दो साल से काकोरी की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में था. शनिवार शाम करीब चार बजे युवती महेंद्र के घर पहुंची. लगभग डेढ़ घंटे बाद युवती के भाई शिवम गौतम और अरुण गौतम भी घर पहुंच गए. बातचीत के दौरान दोनों भाइयों ने अचानक महेंद्र के गले पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया.

जिसके बाद महेंद्र के पिता और चाचा ने समय रहते आरोपियों के हाथ से ब्लेड छीन लिया और समय रहते महेंद्र को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने महेंद्र के गले पर 25 टांके लगाए. युवक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस जांच तेज

परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पारा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी और दोनों आरोपियों शिवम और अरुण गौतम को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले की छानबीन की जा रही है और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है.

यह भी पढ़े: ब्राउन गर्ल कैफे का लव जिहाद एंगल? ‘राहुल’ बना कमरू जमाल, नाबालिग को लखनऊ से अजमेर भेज करया धंधा

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

 

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

3 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

नई दिल्ली — यूनिवर्सिटी एक सार्वजनिक ट्रस्ट है। यह पारिवारिक कारोबार नहीं है। यह मुनाफ़े…

5 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

17 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

23 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

36 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

58 minutes ago