उत्तर प्रदेश

एक ‘ना’ नहीं सह पाया आशिक! मिलने से किया इंकार तो बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली

Meerut girlfriend shot case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित अंजुम पैलेस के पास एक सिरफिरे युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को बीच सड़क गोली मार दी. घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे खून से लथपथ हालत में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

मिलने से इंकार करने पर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था. बताया जा रहा है कि युवती ने उससे मिलने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसके ऊपर गोली चला दी. गोली लगते ही युवती सड़क पर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब और गूंजने लगे ‘हरे कृष्णा’ के जयकारे, इस पड़ोसी मुल्क से आया हैरान करने वाला वीडियो

वारदात के बाद आरोपी फरार

गोली चलाने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में युवती को गोली मारने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान कर ली गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

9 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

27 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

49 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

53 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

1 hour ago