Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

एक ‘ना’ नहीं सह पाया आशिक! मिलने से किया इंकार तो बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली

Meerut girlfriend shot case: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर मिलने से इंकार करने पर अपनी प्रेमिका को बीच सड़क गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

Meerut girlfriend shot case

Meerut girlfriend shot case

Meerut girlfriend shot case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित अंजुम पैलेस के पास एक सिरफिरे युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को बीच सड़क गोली मार दी. घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे खून से लथपथ हालत में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

मिलने से इंकार करने पर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था. बताया जा रहा है कि युवती ने उससे मिलने से इंकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर उसके ऊपर गोली चला दी. गोली लगते ही युवती सड़क पर गिर पड़ी और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे. घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब और गूंजने लगे ‘हरे कृष्णा’ के जयकारे, इस पड़ोसी मुल्क से आया हैरान करने वाला वीडियो

वारदात के बाद आरोपी फरार

गोली चलाने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में युवती को गोली मारने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान कर ली गई है तथा उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital