उत्तर प्रदेश

Kanwar Yatra 2026: मेरठ में 24 घंटे दौड़ेंगी ई-बाइक एंबुलेंस, हर बाइक पर डॉक्टर तैनात, मीट-शराब की दुकानें रहेंगी बंद

Meerut Kanwar Yatra 2026 health arrangements: कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार विशेष व्यवस्था की है. कांवड़ मार्गों पर 24 घंटे ई-बाइक एंबुलेंस तैनात की जाएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में कांवड़ियों को मौके पर ही तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं.

18 ई-बाइक एंबुलेंस रहेंगी सक्रिय

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 30 जुलाई से 12 अगस्त तक कांवड़ मार्गों पर कुल 18 ई-बाइक एंबुलेंस संचालित की जाएंगी. प्रत्येक बाइक पर एक डॉक्टर या प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेगा. ये टीमें प्राथमिक उपचार, जरूरी दवाइयां और आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएंगी. यदि किसी श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ती है, चोट लगती है या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती है तो ई-बाइक एंबुलेंस सबसे पहले मौके पर पहुंचकर इलाज शुरू करेगी. गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पताल रेफर किया जाएगा.

यात्रा को सुरक्षित बनाने पर जोर

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि ई-बाइक एंबुलेंस का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा सेवाओं को अधिक तेज और प्रभावी बनाना है. भीड़भाड़ वाले मार्गों पर सामान्य एंबुलेंस के पहुंचने में होने वाली देरी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, जिससे जरूरतमंद श्रद्धालुओं को समय पर उपचार मिल सके.

यह भी पढ़ें: 4 लाख श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक रिकॉर्ड पार, 4.14 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

मीट और शराब की दुकानें रहेंगी बंद

जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्ग पर यात्रा अवधि के दौरान मीट और शराब की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी. इसके अलावा बिना लाइसेंस, पंजीकरण और रेट लिस्ट के कोई भी दुकानदार सामान नहीं बेच सकेगा. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

प्रशासन के अनुसार, इस बार औघड़नाथ मंदिर में करीब पांच लाख कांवड़ियों के जलाभिषेक का अनुमान है. इसे देखते हुए पूरे कांवड़ मार्ग को सेक्टर और जोन में विभाजित कर सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके.

भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

6 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

6 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

8 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

18 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

30 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

42 minutes ago