UP News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुमताजनगर निवासी अजीम मियां के साथ बड़ा काण्ड हो गया है . दूल्हा बनने के लिए बेताब अजीम को उनके भाई-भाभी ने शादी के लिए एक खूबसूरत लड़की दिखाई. अजीम मियां को लड़की पसंद आयी और उन्होने “हां” कर दी
बीती 31 मार्च यानी ईद के दिन जब 4 लोगों के बीच साधारण रूप से शादी हुई तो निकाहनामा देखकर अजीम को पता चला कि उनकी शादी उस खूबसूरत लड़की से नही, उसकी “अधेड़ मां” से करा दी गयी है. अजीम अब हो चुके निकाह से छुटकारा पाना चाहते है लेकिन “अधेड़ दुल्हन” ने अजीम को बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दे दी है.
पीड़ित अजीम का कहना है कि अधेड़ दुल्हन मेरी भाभी की बड़ी बहिन है, वह विधवा है और उसकी उम्र 45 साल से ज्यादा है जोकि उससे 25 साल बड़ी है . अजीम की दुल्हन और उसे भाई भाभी ने ईद से पहले जो लड़की दिखाई थी वह इसी दुल्हन की बेटी थी लेकिन शादी यानी निकाह के वक्त अजीम के साथ धोखा करा दिया गया . मुस्लिम उलेमा की मौजूदगी में हुई इस शादी/ निकाह के बाद मुस्लिम शरीयत में अजीम मियां को इंसाफ मिलने का कोई विकल्प नही है. इसलिए अब वह पुलिस की चौखट पर है .
पुलिस ऑफिस पहुंचे अजीम की फरियाद सुनकर एसएसपी विपिन ताड़ा ने थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को अजीम की समस्या के समाधान का निर्देश दिया है .
उधर, ब्रह्मपुरी थानेदार रमाकांत पचौरी का कहना है कि अजीम नामक युवक की शिकायत मिली है . इस मामले में दोनों पक्षों के साथ बातचीत करके समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा .
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…